सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Massive Fire Breaks Out at Asafoetida Factory; Chaos Ensues

Hathras News: हींग की फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 20 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out at Asafoetida Factory; Chaos Ensues
हींग की फैक्टरी में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हींग की फैक्टरी में मंगलवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसा गोदाम में हुआ, जहां तैयार माल व पैकिंग का सामान रखा हुआ था। मौके पर पहुंची दमकल ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Trending Videos






हीरालाल क्वार्टर, मुरसान गेट के रहने वाले चंद्रबिहारी दास की श्रीजी केमिकल हींग के नाम से आगरा रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली में फैक्टरी है। मंगलवार सुबह चार बजे फैक्टरी में आग की सूचना मिली। गंध से लोग घरों से बाहर निकले तो फैक्टरी से आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आस-पड़ोस के लोग दहशत में आ गए। उन्होंने फैक्टरी मालिक व दमकल को सूचना दी। फैक्टरी का गेट बंद होने के कारण दमकल कर्मी अंदर नहीं जा सके। बाहर से ही पानी की बौछार से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फैक्टरी मालिक के आते ही दरवाजा खोला गया, तब दमकल कर्मी गोदाम तक पहुंच सके।
विज्ञापन





फैक्टरी में धुआं भरा था। बमुश्किल दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान लोग इस दहशत में थे कि कहां आग उनके घर व फैक्टरी तक न पहुंच जाए। दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक चंद्रबिहारी दास का कहना है कि अभी नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। एफएसओ दीपक कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट लग रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed