सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Haryanvi artist files complaint had slapped accused during a Ragini performance in UP

UP: हरियाणवी कलाकार ने दर्ज कराई रिपोर्ट, रागिनी कार्यक्रम के दौरान आरोपी को जड़ा था थप्पड़, जानें पूरा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी (हाथरस) Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के हाथरस स्थित सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नाई में आयोजित रागिनी कार्यक्रम के दौरान छेड़खानी के मामले में महिला कलाकार ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गौरतलब है कि कार्यक्रम के दौरान छेड़खानी पर हरियाणवी महिला कलाकार ने आरोपी युवक को थप्पड़ जड़ दिया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

Haryanvi artist files complaint had slapped accused during a Ragini performance in UP
हरियाणवी कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के हाथरस स्थित सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नाई में आयोजित रागिनी कार्यक्रम के दौरान छेड़खानी के मामले में महिला कलाकार ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गौरतलब है कि कार्यक्रम के दौरान छेड़खानी पर हरियाणवी महिला कलाकार ने आरोपी युवक को थप्पड़ जड़ दिया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

Trending Videos


गौरतलब है कि तीन जून को गांव में रागिनी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए कलाकार प्रस्तुति देने आए थे। इस दौरान एक युवक मंच पर चढ़ गया और महिला कलाकार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी करने लगा। विरोध स्वरूप कलाकार ने युवक को मंच पर ही थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद वह कार्यक्रम बीच में छोड़कर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि घटना के समय आयोजकों ने उनका पूरा सहयोग किया, जबकि कुछ कलाकारों से अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। बाद में उन्होंने घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया। रविवार को उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed