सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras festival postponed, Rs 30 lakh to be returned

Hathras News: हाथरस महोत्सव स्थगित, वापस करने होंगे 30 लाख

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 12 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Hathras festival postponed, Rs 30 lakh to be returned
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के कारण व्यस्तता बढ़ने से इस वर्ष प्रस्तावित हाथरस महोत्सव स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन को महोत्सव के आयोजन के लिए स्वीकृत हुई 30 लाख की धनराशि भी अब वापस करनी होगी।
Trending Videos




इधर, मेला श्रीदाऊजी महाराज के लिए पर्यटन विभाग से प्राप्त 30 लाख रुपये भी चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले खजाने में जमा कराए जाएंगे। बताया जाता है कि जिले में एसआईआर के कार्य में 80 से अधिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस कारण प्रशासनिक स्तर पर अन्य बड़े आयोजनों के लिए पर्याप्त समय और संसाधन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से बागला कॉलेज परिसर में सात दिवसीय हाथरस महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। डीएम अतुल वत्स ने भी इस बार बोर्ड परीक्षा के बाद महोत्सव की तैयारी शुरू करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित को दिए थे। आयोजन को भव्य बनाने के लिए संभावित कलाकारों की सूची भी लगभग तय कर ली गई थी। डीएम अतुल वत्स ने बताया कि फिलहाल महोत्सव को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed