{"_id":"69b3a4b4061734acf70f684d","slug":"raid-on-dhamija-hotel-in-hathras-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसिंयों-गोदामों पर छापे, धमीजा होटल पर पड़ा छापा, पांच सिलिंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसिंयों-गोदामों पर छापे, धमीजा होटल पर पड़ा छापा, पांच सिलिंडर जब्त
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से गैस उपलब्ध कराई जाए और किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न होने दी जाए। यदि कहीं समस्या है तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर सूचना दें।
Raid Demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गैस की किल्लत के बीच हाथरस प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित धमीजा होटल पर मंगलवार को एसडीएम सदर ने छापा मारा। यहां मौके पर 11 व्यावसायिक गैस सिलिंडर पाए गए,जिनमें छह के कागज प्रस्तुत किए गए। इसके बाद एसडीएम ने पांच सिलिंडरों को जब्त कर गैस एजेंसी को दे दिया। डीएम और एसपी ने भी गैस एजेंसियों और गोदामों पर छापे मारे।
Trending Videos
जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्ला मोहनगंज स्थित ओम सांई इंडियन गैस एजेंसी तथा मथुरा रोड कछपुरा स्थित श्याम गैस कंपनी के गोदाम पर पहुंचे। उन्होंने एजेंसी संचालकों से गैस की उपलब्धता, स्टॉक और वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध तरीके से गैस उपलब्ध कराई जाए और किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न होने दी जाए। उन्होंने लोगों से भी कहा कि यदि कहीं समस्या है तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम मनीष चौधरी, सीओ अमित पाठक और आपूर्ति निरीक्षक गौरव माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को सादाबाद में मुरसान रोड स्थित गांव धनौली में भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने कालाबाजारी पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
इसके बाद यह तीनों अधिकारी गांव पीहुरा स्थित गैस गोदाम एवं कस्बा स्थित सुनीता इंडेन गैस सर्विस पर पहुंचे, यहां गैस गोदाम पर केवल 13 सिलिंडर भरे हुए मिले। कर्मचारी सिलिंडरों के वितरण का हिसाब नहीं दे पाए। कस्बा स्थित सुनीता इंडेन गैस सर्विस के कार्यालय पर भी सिलिंडर वितरण का कोई अभिलेख नहीं मिला। एसडीएम का कहना है कि एजेंसी को अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। अगर वह समय से अभिलेख पेश नहीं कर सके तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम सासनी नीरज शर्मा ने गांव सिताहरी और सठिया स्थित गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया।