{"_id":"611e9aeb8ebc3e79ce55ab34","slug":"hathras-neetu-of-dhanauti-won-bronze-medal-in-state-level-beach-wrestling-competition-sadabad-news-ali2710667193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : राज्य स्तरीय बीच कुश्ती प्रतियोगिता में धानौटी की नीतू ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : राज्य स्तरीय बीच कुश्ती प्रतियोगिता में धानौटी की नीतू ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली नीतू पहलवान का स्वागत करते जिला कुश्त
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
बदायूं जिले के कछला घाट पर 18 और 19 अगस्त को हुई राज्य स्तरीय बीच कुश्ती प्रतियोगिता में सादाबाद के गांव धानौटी सराय निवासी पहलवान नीतू ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत लिया, जिससे जिले के खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। बृहस्पतिवार को जब नीतू अपने गांव लौटी तो कस्बा में आगरा रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर फूलमालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें स्मृति चिह्न भी दिए गए।
स्वागत कार्यक्रम जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राहुल जैसवाल द्वारा आयोजित किया गया। राहुल जैसवाल ने बताया कि 14 अगस्त को आगरा रोड स्थित हरिकेश अखाड़ा पर भारतीय कुश्ती संघ के बैनर तले आयोजित हुए कुश्ती के ट्रायल में 60 किग्रा वर्ग में क्षेत्र के गांव धानौटी सराय निवासी नीतू पहलवान ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
जिसके बाद नीतू का चयन राज्य स्तरीय बीच कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ था। 18-19 अगस्त को बदायूं जिले के कछला घाट में हुई राज्य स्तरीय बीच कुश्ती प्रतियोगिता में नीतू ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता में करीब 35 जिले के पहलवानों ने सहभागिता की थी।
राहुल ने कहा कि नीतू ने कांस्य पदक जीतकर सादाबाद का ही नहीं, बल्कि हाथरस जिले का नाम रोशन किया है। जिले में कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे। इस मौके पर जिला महासचिव अंकित कुमार कुंटी भट्टा वाले, भारत केसरी हरिकेश पहलवान, हिमांश जैसवाल, शुभम अग्रवाल, राज गौतम, बंटी परमार, विपिन यादव आदि मौजूद थे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X