फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Final list of polling stations to be released soon.

Hathras News: मतदेय स्थलों की अंतिम सूची जल्द होगी जारी

Sun, 19 Jul 2026 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 19 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Final list of polling stations to be released soon.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप देने पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है और प्राप्त आपत्तियों व सुझावों के निस्तारण के बाद जल्द ही अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का उद्देश्य प्रत्येक मतदाता को अपने बूथ तक सुगम और सुरक्षित पहुंच उपलब्ध कराना और मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। उन्होंने राजनीतिक दलों से कहा कि यदि कोई अंतिम आपत्ति या सुझाव शेष हो तो उसे तत्काल संबंधित एसडीएमको उपलब्ध कराएं, ताकि निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी अंतिम सुझावों को अभिलेखित किया गया। बैठक में विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार सिंह के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, एडीएम प्रशांत तिवारी, सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed