फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   story of a husband afraid of his wife

UP: पत्नी से डरे पति का हाथरस से आया हैरान करने वाला मामला, आठ दिन से घर में है बंद, बचाने की लगा रहा गुहार

Sun, 19 Jul 2026 01:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 19 Jul 2026 01:29 PM IST
सार

पति का दावा है कि उनका दावा है कि वे सात साल से प्रताड़ना झेल रहे हैं। पिटाई से ही उनकी आंखों की रोशनी चली गई है। पत्नी चार दिन का खाना बनाकर गई थी। अब भाइयों का परिवार उन्हें खिड़की से खाना दे रहा है।

विज्ञापन
story of a husband afraid of his wife
कमरे में बंद पति लगा रहा पत्नी से बचाने की गुहार - फोटो : संवाद

विस्तार

पत्नी के खौफ के कारण एक बुजुर्ग शिक्षक आठ दिन से अपने ही घर में बंद है। रोटी व पानी के लिए परेशान की मदद करने में परिवार व आस-पड़ोसी डर रहे हैं। रविवार की सुबह शिक्षक के बंद होने की खबर आग की तरह फैल गई। खिड़की से बुजुर्ग ने आपबीती बताते हुए कहा कि वह सात साल से प्रताड़ना झेल रहा है। उन्होंने पत्नी पर मारपीट व तंत्र-मंत्र की क्रियाएं करने का भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन


हाथरस में मुरसान गेट, जागेश्वर मोहल्ला के रहने वाले अशोक कुमार ने बताया कि 12 जुलाई को पत्नी राजस्थान जाने की बोलकर घर से निकली थी। उन्हें साथ ले जाने से इंकार कर दिया और दो विकल्प दिए कि अंदर रहना है या बाहर। बाहर कहीं जगह नहीं, इसलिए अंदर रहना ही ठीक समझा। अशोक ने बताया कि वह चार दिन का खाना बना गई थी। इसके बाद से भाइयों का परिवार खिडक़ी से रोटी दे देता है। वे अंदर ही शौच कर लेते हैं। उन्हें ठीक से दिखता नहीं और न ही मोबाइल फोन है। अशोक ने बताया कि वे अंग्रेजी में डबल एमए कर चुके हैं। शहर में कई स्कूलों में पढ़ा चुके हैं। 16 साल उन्होंने भरतपुर में पढ़ाया है। सात साल पहले वे लौट आए और फिर कोराना के बाद दोबारा पढ़ा नहीं सके। अशोक का आरोप है कि वे तभी से प्रताड़ना झेल रहे हैं।
विज्ञापन


पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए अशोक ने कहा कि वह सिर दीवार में मार देती है। गले पर पैर रख देती है। परिवार की महिलाओं को लेकर गलत आरोप लगाती है। अशोक ने कहा कि इसी मारपीट के चलते उनकी आंखों की रोशनी चली गई है। अशोक ने गुहार लगाते हुए कहा कि पत्नी के आने के बाद ही ताला खोला जाए, उससे पहले नहीं। वरना वह झगड़ा करेगी। जब ताला खुल जाए तो पुलिस उन्हें किसी वृद्धाश्रम में भेज देते, जिससे वे शांति से जीवन व्यतीत कर सकें। अशोक ने कहा कि उन पर दो बेटे हैं। एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। बच्चों से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन वे भी मां के डर के कारण कुछ नहीं कह पाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पहुंची, ताला तोड़ा, पर बुजुर्ग बाहर नहीं आया 
तीन दिन पहले कोतवाली सदर पुलिस वृद्ध के घर पहुंची थी, लेकिन उसने निकलने से इंकार कर दिया था। रविवार को फिर से पुलिस पहुंची। जब बुजुर्ग से बात कीं तो उसने बताया कि बेटी ने बताया है कि पत्नी मंगलवार रात को लौटेगी। वह तब तक अंदर ही रहेगा। पुलिस ने ताला तोड़ दिया और बुजुर्ग को बाहर लाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। कहा कि लौटने पर क्लेश होगी। वे लोग मंगलवार रात आ जाएं और यहां से उसे सुरक्षित स्थान ले जाएं। 

पुलिस घटना की जानकारी पर वृद्ध के घर पहुंची, लेकिन वे निकलने से इंकार कर रहे हैं। उनकी पत्नी के आने का इंतजार किया जा रहा है। जिससे दोनों पक्ष पता चल सकें। दोनों की काउंसिलिंग कर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। -हिमांशु माथुर, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed