{"_id":"6a5c9df11f4d2974100604df","slug":"video-sakathararauu-ma-isakana-mathara-sa-nakal-bhagavana-jagananatha-ka-ratha-yatara-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिकंदराराऊ में इस्कॉन मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराराऊ में इस्कॉन मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
19 जुलाई को सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद स्थित इस्कॉन मंदिर से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह यात्रा प्रातः 9:30 बजे प्रारंभ हुई। भगवान जगन्नाथ का रथ फूलों से सजाकर शृंगार किया गया। रथ में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र महाराज और माता सुभद्रा के विग्रह स्थापित थे। अनेक भक्त शामिल हुए। महिलाओं ने सड़क पर झाड़ू लगाई, भक्तों ने रथ की रस्सी खींची। नगर के मार्गों से होकर यात्रा वापस इस्कॉन मंदिर पर समाप्त हुई। जगह-जगह शीतल पेय व खाद्य पदार्थों से यात्रा का स्वागत हुआ।
विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, देवेंद्र सिंह राघव, बृजेश चौहान, मुकुल गुप्ता और गिरीश मोहन गुप्ता उपस्थित थे। सभासद राज वार्ष्णेय, वैभव वार्ष्णेय, बबलू सिसोदिया और विकास देवा वार्ष्णेय सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।