सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Huge crowds of pilgrims on trains bound for Mathura

Hathras News: मथुरा जा रही ट्रेनों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 15 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Huge crowds of pilgrims on trains bound for Mathura
मथुरा के लिए ट्रेन में चढ़ते लोग। संवाद
विज्ञापन
अधिक मास के संपन्न होने से पहले रविवार को ट्रेनों में मथुरा-वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। मथुरा-कासगंज रेलखंड पर संचालित ट्रेनों में यात्रियों का चढ़ना-उतरना मुश्किल हो गया। सोमवार को भी ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रहने की संभावना है।




धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अधिक मास में गोवर्धन परिक्रमा और चौरासी कोस परिक्रमा का विशेष महत्व माना जाता है। यही कारण है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा और गोवर्धन पहुंच रहे हैं। हाथरस जंक्शन, मुरसान, सादाबाद और आसपास के क्षेत्रों से भी प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्रियों का कहना है कि अधिक मास के दौरान भीड़ बढ़ने की संभावना पहले से थी, इसके बावजूद रेलवे की ओर से इस रेलखंड पर विशेष ट्रेनों का संचालन नहीं किया गया। परिणामस्वरूप नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह और शाम के समय चलने वाली ट्रेनों में स्थिति सबसे अधिक खराब दिखाई दे रही है।
विज्ञापन





रेलवे स्टेशन पहुंचे श्रद्धालु रामवीर सिंह ने बताया कि ट्रेन आने से पहले ही प्लेटफॉर्म पर भीड़ हो जाती है। ट्रेन रुकते ही यात्रियों में चढ़ने की होड़ लग जाती है, जिससे महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।




श्रद्धालु सुनीता देवी ने बताया कि गोवर्धन परिक्रमा के लिए परिवार के साथ मथुरा जा रही थीं, लेकिन ट्रेन में इतनी भीड़ थी कि काफी मशक्कत के बाद डिब्बे में प्रवेश मिल सका। स्पेशल ट्रेनें चलानी चाहिए थीं। आरपीएफ प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया यात्रियों की चढ़ने-उतरने में मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed