सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The gas stove went out, and the era of rotis cooked on the traditional stove returned

Hathras News: गैस का चूल्हा बुझा, फिर से लौटा चूल्हे वाली रोटियों का दौर

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 15 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The gas stove went out, and the era of rotis cooked on the traditional stove returned
चूल्हे पर रोटी बनाती महिला। संवाद
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है। केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन मिलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को धुएं से राहत मिली थी, लेकिन घरेलू गैस महंगी होने के बाद सैकड़ों परिवार फिर से लकड़ी के चूल्हों की ओर लौटने पर मजबूर हो गए हैं।


ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि लगातार बढ़ते गैस के दामों ने उनके घरेलू बजट को प्रभावित किया है। ऐसे में परिवारों को खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है। कई महिलाएं अब जंगलों और खेतों के आसपास से लकड़ी व उपले एकत्र कर रही हैं और उसी से भोजन तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से चूल्हे सुलगना शुरू हो गए हैं, जिससे महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रसोई गैस की कीमतें आम लोगों की पहुंच में रहने से ही उज्ज्वला योजना का वास्तविक लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन



रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। बढ़ती कीमतों के कारण कई परिवार फिर से लकड़ी के चूल्हे जलाने को विवश हो गए हैं।
सुमन देवी, गृहिणी।
उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस कनेक्शन गरीब महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं थे। इससे रसोई के धुएं से राहत मिली थी, लेकिन सिलिंडर की कीमतें बढ़ने से अब फिर चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। - राधा देवी, गृहिणी।


घरेलू गैस सिलिंडर पर बढ़ी कीमतें
पहले अब
926 955
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed