सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In this wedding season, brides will adorn themselves in lehengas featuring face designs.

Hathras News: इस सहालग में फेस डिजाइन के लहंगों में सजेंगी दुल्हन

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 30 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
In this wedding season, brides will adorn themselves in lehengas featuring face designs.
शहर के एक शोरूम पर सजे लहंगे। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सहालग की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुल्हनों के परिधानों की खरीदारी के लिए बाजारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस बार खासतौर पर फेस डिजाइन के लहंगे दुल्हनों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं, जिनमें आधुनिकता और पारंपरिक कला का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है।
Trending Videos




दुकानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक ग्राहक पहुंच रहे हैं। बढ़ती गर्मी के बावजूद लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं, जिससे कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। इस साल बाजार में हल्के वजन और आकर्षक डिजाइन वाले लहंगों की मांग ज्यादा है। दुल्हनें ऐसे लहंगे पसंद कर रही हैं, जो पहनने में आरामदायक होने के साथ देखने में भी अलग और खास हों।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बार का सहालग का सीजन फैशन और आराम के संतुलन के साथ आगे बढ़ रहा है। फेस डिजाइन और हल्के वजन के लहंगों ने दुल्हनों के बीच खास जगह बना ली है, जिससे बाजार में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है।




ट्रेंड में ये हैं खास
-फेस डिजाइन वाले लहंगे
-शरारा, गरारा और नायरा स्टाइल आउटफिट
-बनारसी, गुजराती और मारवाड़ी डिजाइन
-सूरत वर्क और कोलकाता वर्क की खास डिमांड
-हल्के वजन के साथ रिच लुक देने वाले फैब्रिक




रंगों में बदला ट्रेंड
पहले जहां मल्टीकलर लहंगे ट्रेंड में थे, वहीं इस बार उनका क्रेज कम होता नजर आ रहा है। अब दुल्हनें रानी कलर, महरून और क्लासिक लाल रंग को ज्यादा पसंद कर रही हैं, जो पारंपरिक लुक के साथ रॉयल फील देते हैं।



इसलिए बढ़ी हल्के लहंगों की मांग
-गर्मी के मौसम में पहनने में आरामदायक
-लंबे समय तक पहनने में सुविधा
-वजन कम होने से दुल्हनों को मूवमेंट में आसानी
-मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक का संतुलन



इस बार सहालग का बाजार पिछले साल के मुकाबले बेहतर नजर आ रहा है। गर्मी ज्यादा होने के बावजूद ग्राहक खरीदारी के लिए आ रहे हैं। खासतौर पर फेस डिजाइन वाले लहंगों की मांग काफी बढ़ी है।
-आकाश कुमार, लहंगा-साड़ी के विक्रेता।






इस साल सूरत वर्क और कोलकाता वर्क वाले लहंगे ज्यादा बिक रहे हैं। अच्छी बात यह है कि नए माल के दाम ज्यादा नहीं बढ़े हैं। हमने तो करीब पांच फीसदी तक कीमत कम भी की है, जिससे ग्राहकों का रुझान और बढ़ा है।
-उमेश वार्ष्णेय, लहंगा व साड़ी विक्रेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed