सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Injured LIC agent dies during treatment

Hathras News: घायल एलआईसी एजेंट ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Injured LIC agent dies during treatment
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन में मथुरा-बरेली मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एलआईसी एजेंट की शनिवार देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। भीषण हादसे में 14 लोग घायल हुए थे, जिनमें से तीन की हालत नाजुक थी। इधर, देर रात आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।
Trending Videos

शनिवार की दोपहर हाथरस जंक्शन के गांव नगला तजना पर दो कार स्कॉर्पियो कार व वैगनआर की भिड़ंत हुई थी। हादसे में नवीपुर खुर्द के साहब सिंह (52) भी घायल हुए थे। वे इंश्योरेंस के काम से रति का नगला गए थे तथा वहां से बाइक से वापस लौट रहे थे। उनके साथ पूनम निवासी नया नगला, हतीसा भी थीं। हादसे में साहब सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी। पूनम भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आगरा में शनिवार रात साहब सिंह की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बेटे आशीष ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सासनी के गांव गोपालपुर भूतपुरा निवासी सचिन उर्फ छोटू (25) शनिवार को चंदपा के गांव अर्जुनपुर में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से वापस लौटते समय प्रमेश्वर स्थल के सामने सचिन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचती, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed