{"_id":"69886e28ab02574d87082741","slug":"application-from-hathras-in-atal-awasiya-vidyalaya-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atal Awasiya Vidyalaya: हाथरस में 223 सीट पर 300 आवेदन मिले, 15 फरवरी तक भरे जा रहे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atal Awasiya Vidyalaya: हाथरस में 223 सीट पर 300 आवेदन मिले, 15 फरवरी तक भरे जा रहे फॉर्म
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
सार
अटल आवासीय विद्यालय में आवेदन प्रक्रिया जारी है और 15 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। अब तक केवल हाथरस जनपद से ही करीब 300 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि कुल सीटों की संख्या लगभग 223 है।
अटल आवासीय विद्यालय अलीगढ़
- फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन
विस्तार
निर्माण श्रमिकों के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से संचालित अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश को लेकर इस बार अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
Trending Videos
अलीगढ़ के गभाना में संचालित विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और 15 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। अब तक केवल हाथरस जनपद से ही करीब 300 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि कुल सीटों की संख्या लगभग 223 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह विद्यालय विशेष रूप से निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए संचालित किया जा रहा है, जहां उन्हें निशुल्क आवासीय सुविधा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, भोजन व अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं। यही कारण है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अभिभावक अपने बच्चों को यहां पढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन कर रहे हैं।
प्रवेश के लिए अभिभावक का उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिक होना अनिवार्य है। साथ ही बच्चे की आयु और शैक्षिक योग्यता से संबंधित निर्धारित मानकों को भी पूरा करना होगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेन्द्र मिश्र ने बताया कि विद्यालय में कक्षा-6 के लिए 160 सीटें (80 बालक व 80 बालिका) व कक्षा-09 के लिए 63 सीटें (32 बालक व 31 बालिका) के लिए रिक्त हैं।