{"_id":"69894e61b203a7271c0eaa94","slug":"child-died-in-accident-protests-in-mathura-traffic-jam-and-crowd-vandalized-stones-thrown-at-police-station-2026-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में मासूम की मौत पर बवाल: इस बात पर भड़की भीड़, की तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ीं; थाने पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में मासूम की मौत पर बवाल: इस बात पर भड़की भीड़, की तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ीं; थाने पर पथराव
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:12 AM IST
सार
यूपी के हाथरस जिले में हादसे में बालक की मौत पर बवाल हो गया। भीड़ ने जाम लगा दिया और तोड़फोड़ की। थाने पर भी पथराव किया। पथराव में नगर पंचायत अध्यक्ष और एसओ सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। चार वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मुरसान में घर के बाहर खेल रहे बालक यश (ढाई वर्ष) की शनिवार दोपहर कार की चपेट में आकर हुई मौत के बाद मुरसान में बवाल हो गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने कार सवारों पर कार्रवाई के लिए थाने के सामने शव रखकर मुरसान-राया मार्ग पर जाम लगा दिया।
इस दौरान बल प्रयोग की आशंका पर ग्रामीण भड़क उठे और पुलिस व थाने पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने थाने में भागकर जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
2 of 10
थाने पर पथराव करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब 10 मिनट तक थाने के सामने अराजकता का माहौल बना रहा है। थाने का बोर्ड तोड़ दिया गया। थाना परिसर में खड़ी पुलिस की चार गड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी बीपी गिरी सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने किया पथराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा
इस दौरान ग्रामीणों को रोकने के प्रयास कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह भी पथराव में घायल हो गए। बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा व स्थिति पर काबू पाया। मुरसान को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
4 of 10
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कार ने कुचला
मोहल्ला मढै़या खाई निवासी रूप सिंह का बेटा यश रविवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन
5 of 10
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने किया पथराव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन लोगों में से दो को पुलिस ने पकड़ा
हादसे के बाद भाग रहे कार सवार तीन लोगों में से दो को पुलिस ने पकड़ लिया और कार को कब्जे में ले लिया। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।