{"_id":"6988b5cc40642fd9da044cb1","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-bachelors-and-masters-result-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: स्नातक और परास्नातक के नतीजे 12 फरवरी को, रोजाना हो रहा 15 हजार कॉपियों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: स्नातक और परास्नातक के नतीजे 12 फरवरी को, रोजाना हो रहा 15 हजार कॉपियों का मूल्यांकन
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
सार
आरएमपीएसयू के सम सेमेस्टर परीक्षा अप्रैल में होंगे। इसके लिए परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। फाॅर्म भरने के लिए एमआईएस जनरेट 12 से 24 फरवरी तक होगा। शुल्क जमा करने की तिथि 26 फरवरी है। परीक्षा फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के नतीजे 12 फरवरी को घोषित होंगे। रोजाना 15 हजार कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है। अब तक 2.25 लाख कॉपियां जांची जा चुकी हैं।
Trending Videos
स्नातक की प्रथम विषम सेमेस्टर और परास्नातक के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर 2025 में शुरू हुई थी। लिखित परीक्षाओं में कुल 3.72 लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना है। अब तक 2.25 लाख कॉपियां जांची गई हैं। शेष कॉपियों का मूल्यांकन भी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का दावा किया गया है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि 12 फरवरी को परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 फरवरी
आरएमपीएसयू के सम सेमेस्टर परीक्षा अप्रैल में होंगे। इसके लिए परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि फाॅर्म भरने के लिए एमआईएस जनरेट 12 से 24 फरवरी तक होगा। शुल्क जमा करने की तिथि 26 फरवरी है। परीक्षा फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है। फाॅर्म महाविद्यालय की वेबसाइट पर लॉग-इन कर भरे जाएंगे।