{"_id":"69c446f613f124c1ce0a6cf0","slug":"jewelry-and-cash-worth-lakhs-stolen-from-merchants-house-hathras-news-c-57-1-sali1014-103165-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: व्यापारी के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: व्यापारी के घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी
विज्ञापन
गांव बस्तोई में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बस्तोई हवेली में मंगलवार देर रात बदमाशों ने एक व्यापारी के मकान में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 52 हजार रुपये नकद पार कर दिए। घटना के वक्त परिवार के सदस्य खेतों से थक कर आए थे और सो गए थे। चोरी की जानकारी पीड़ित परिवार को बुधवार की सुबह हुई।
पीड़ित अजय प्रताप सिंह जादौन उर्फ पप्पू दादा किसान हैं। गांव बस्तोई में किसान एग्रो एजेंसी के नाम से खाद-बीज का कारोबार करते है। उन्होंने बताया कि 24 मार्च की रात 12 बजे तक खेत से सरसों कटवा कर घर जाकर सो गए थे। रात्रि दो बजे के करीब उनके पिता जवाहर सिंह की आंख खुली तो अंधेरा होने पर उन्होंने समझा कि इन्वर्टर डाउन हो गया है। इसके बाद वह भी सो गए।
बुधवार की सुबह बड़े भाई राजेश कुमार ने बताया कि घर के कमरे खुले पड़े हैं। इसके बाद पता चला कि बदमाशों ने तीन कमरों की कुंडी काट कर ताले निकाल दिए। कमरों में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 52 हजार रुपये ले गए। जेवरों में सोने की चार चूड़ी, एक मंगलसूत्र, तीन जंजीर, आठ अंगूठी, चार झुमकी, चार जोड़ी पायल और चांदी की करधनी शामिल है। उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष आदेशपाल सिंह ने बताया कि छानबीन कराई जा रही है।
Trending Videos