सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   One should learn from failures and move forward: Principal

असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए : प्राचार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 26 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
One should learn from failures and move forward: Principal
राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में अमर उजाला अपराजिता के तहत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिकाएं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में बुधवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिया बंसल ने कहा कि जीवन में असफलताएं सफलता की राह का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। उनसे घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
Trending Videos




उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ही नहीं, बल्कि कई क्षेत्रों में उनसे आगे भी निकल रही हैं। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने, समय का सदुपयोग करने और अपने भविष्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से छात्राओं को समूह में आने-जाने और सतर्क रहने की सीख दी। सहायक प्राध्यापक डॉ. राधा शर्मा ने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना सफलता की पहली सीढ़ी है।



अमर उजाला का अपराजिता अभियान काबिल-ए-तारीफ है। अभियान से महिलाएं और छात्राएं जागरूक हो रही हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर सवाल-जवाब कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। मौके पर डॉ. अनुराधा अग्रवाल, अनु, कृतिका, सलोनी, सायरा, सानिया, लक्ष्मी, विभा और अनुष्का आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed