{"_id":"69d29fb3f9ccddf6f60185bc","slug":"land-sold-to-someone-else-after-ikrarnama-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: इकरारनामा होने के बाद दूसरे को बेची जमीन, एसपी के आदेश पर महिला सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: इकरारनामा होने के बाद दूसरे को बेची जमीन, एसपी के आदेश पर महिला सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
सार
एक जमीन का एक इकरारनामा 24 जनवरी 2024 को उर्मिला देवी और उमाशंकर निवासी पटाखास के साथ कराया था। 29 जनवरी को दो बैनामे कर दिए। इनमें से एक बैनामा कुशलपाल निवासी खोड़ा सहपऊ को किया गया, जबकि दूसरा बैनामा संतोष कुमार निवासी पटाखास के हक में किया गया।
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुरसान क्षेत्र में एक जमीन विवाद को लेकर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
संदीप सिंह निवासी सिहांरा मथुरा का कहना कि गांव पटाखास मुरसान में उन्होंने एक जमीन का एक इकरारनामा 24 जनवरी 2024 को उर्मिला देवी और उमाशंकर निवासी पटाखास के साथ कराया था। यह इकरारनामा अभी भी वैध है। आरोप है कि उर्मिला देवी और उमाशंकर ने छलपूर्वक लाभ उठाते हुए अभिलेखों में छेड़छाड़ और हेराफेरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने 29 जनवरी को दो बैनामे कर दिए। इनमें से एक बैनामा कुशलपाल निवासी खोड़ा सहपऊ को किया गया, जबकि दूसरा बैनामा संतोष कुमार निवासी पटाखास के हक में किया गया। पुलिस ने संदीप सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उर्मिला देवी, उमाशंकर, कुशलपाल और संतोष कुमार सहित चारों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई है। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।