फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Maa Tujhe Pranam Tiranga rally in Hathras

मां तुझे प्रणाम: हाथरस में निकली तिरंगा रैली, तिरंगे के साये में की कदमताल, छाया देशभक्ति का उल्लास

Thu, 13 Aug 2026 09:46 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 13 Aug 2026 09:46 PM IST
सार

हाथरस में निकली यात्रा में सबसे आगे एनसीसी कैडेट्स और उनके पीछे स्काउट गाइड्स के साथ जिले के करीब 30 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों की धुन पर तिरंगा लहराते हुए कदमताल की।

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam Tiranga rally in Hathras
तिरंगा यात्रा हाथरस - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर की सड़कें शुक्रवार को देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गईं। मौका था, अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा का। शहर के जिन बाजारों से यह यात्रा गुजरी, वहां देशभक्ति का उल्लास छा गया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। देशभक्ति के नारों और तरानों से शहर की फिजां गुंजायमान हो उठी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से यात्रा का शुभारंभ जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कन्या गुरुकुल महाविद्यालय सासनी व मातृ छाया केंद्र की छात्राओं ने मंत्रोच्चारण किया। इसके बाद अतिथियों ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


यात्रा में सबसे आगे एनसीसी कैडेट्स और उनके पीछे स्काउट गाइड्स के साथ जिले के करीब 30 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों की धुन पर तिरंगा लहराते हुए कदमताल की। शहर के मुख्य बाजारों व प्रमुख चौराहों पर व्यापारिक व सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर और खाद्य सामग्रियों का वितरण कर यात्रा का स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सासनी गेट चौराहे पर इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस राॅयल की महिलाएं, कमला बाजार में हिंदू जागरण मंच, सराफा बाजार में ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल, नयागंज में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की ओर से यात्रा का स्वागत किया गया। विभिन्न बाजारों से होकर गुजरते हुए तिरंगा यात्रा भगत सिंह पार्क पहुंचकर संपन्न हुई। समापन पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और समाजसेवियों में तिरंगे के साथ सेल्फी लेने की होड़ दिखी।

मुख्य रूप से इन स्कूलों के बच्चे रहे मौजूद
तिरंगा यात्रा में बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, एसआरबी पब्लिक स्कूल, श्रीबलवंत सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर, ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल, वैष्णवे ग्लोबल स्कूल ठूलई, आरपीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल, कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, मातृ छाया केंद्र, कन्या गुरुकुल सासनी, रामबाग इंटर कॉलेज, दीप इंटर कॉलेज नगला रुंद, सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल, लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, राजेंद्र लोहिया पब्लिक स्कूल, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज, कारशनी पब्लिक स्कूल सादाबाद, सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हाथरस जंक्शन, डीएलपी पब्लिक स्कूल सादाबाद, ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल हसायन के छात्र-छात्राओं ने यात्रा में प्रतिभाग किया।

अमर उजाला की इस तिरंगा यात्रा और मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह वास्तव में मन प्रसन्न करने वाला रहा। स्कूली बच्चों ने जिस जोश के साथ हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभाग किया, उसने मुझे मेरे बचपन की यादें दिला दीं। ऐसे आयोजनों से न केवल विद्यार्थियों में देशभक्ति का भाव जाग्रत होता है, बल्कि राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है।-अतुल वत्स, जिलाधिकारी, हाथरस।
इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुतियों ने हम सभी के भीतर नई ऊर्जा का संचार किया है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से पूरे शहर में जो देशभक्ति का माहौल बना, वह अद्भुत था। यह आयोजन समाज में राष्ट्र प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को गहराई से स्थापित करने में एक मील का पत्थर साबित होगा।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, हाथरस
स्कूली बच्चों का अनुशासन और उनके चेहरों पर दिख रहा राष्ट्रप्रेम का तेज प्रेरणादायक था। अमर उजाला की यह पहल युवा पीढ़ी को उनके गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का काम कर रही है। समाज के हर वर्ग की इस यात्रा में भागीदारी यह दर्शाती है कि सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण में हम सब एक हैं।-राजबहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी, हाथरस
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का जो शुभारंभ हुआ, उसने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। हमारी छात्राओं और सभी स्कूलों के बच्चों ने जो राष्ट्रभक्ति की भावना प्रदर्शित की है, वह अप्रतिम है। ऐसे आयोजन बच्चों में गहरे नैतिक मूल्य और देश के प्रति अटूट प्रेम का बीज बोते हैं।-डॉ. पवित्रा, अधिष्ठात्री, कन्या गुरुकुल सासनी
अमर उजाला की इस तिरंगा यात्रा ने पूरे हाथरस शहर में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों और उनके हाथों में लहराते तिरंगे को देखकर दिल गर्व से भर गया। -शिवम मित्तल, डायरेक्टर, एके फूड प्रोडक्ट्स
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के जरिये शहर का माहौल पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंग गया। जिस अनुशासित और भव्य तरीके से स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेट्स ने इस यात्रा में प्रतिभाग किया, वह काबिल-ए-तारीफ है। -अनिल मित्तल, संचालक, एके प्रोडक्ट्स
अमर उजाला की यह तिरंगा रैली शहर के लिए एक प्रेरणादायी संदेश लेकर आई है। बच्चों के देशभक्ति से ओत-प्रोत तरानों ने हर नागरिक के भीतर राष्ट्र प्रेम और एकता का भाव जाग्रत किया। -प्रशांत बग्गा, संचालक, प्रशांत ट्रेडिंग कंपनी
स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला की यह पहल बहुत ही सराहनीय और ऊर्जावान रही। स्कूली छात्र-छात्राओं की तैयारियों और उनके देशभक्ति से लबरेज प्रदर्शन ने कार्यक्रम में एक नया जीवन फूंक दिया। -अर्जुन कुमार, संचालक, अर्जुन स्टील
हाथरस सिटी स्टेशन परिसर से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा का नजारा बेहद अद्भुत और गौरवमयी था। कन्या गुरुकुल व मातृ छाया केंद्र की बेटियों के वैदिक मंत्रोच्चार और बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह में एक अनूठी ऊर्जा का संचार किया। -अनिल कुमार, स्टेशन अधीक्षक, हाथरस सिटी स्टेशन
अमर उजाला का मां तुझे प्रणाम आयोजन केवल एक रैली नहीं, बल्कि देश प्रेम, एकता और अखंडता का एक महापर्व बन गया। बच्चों का देश के प्रति यह निस्वार्थ उत्साह और समर्पण देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। -विपिन कुमार सारस्वत, मुख्य वाणिज्य अधीक्षक, हाथरस सिटी स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed