सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Machinery purchased with a bank loan sold; report registered.

Hathras News: बैंक से कर्ज लेकर खरीदी मशीनरी बेची, रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 19 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Machinery purchased with a bank loan sold; report registered.
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक ने एक ग्राहक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राहक पर व्यापार के लिए गए कर्ज की रकम को हड़पने का आरोप लगाया है।
Trending Videos



तहरीर में प्रबंधक ने कहा है कि क्षेत्र के गांव नदौना नगला लच्छी निवासी मुनीश कुमार हाल निवासी बिजलीघर के निकट बिजाहरी ने उनकी शाखा से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत व्यापार के लिए सात जून 2024 को ऋण लिया था। ऋण की राशि से उन्होंने मशीनरी क्रय कर अपने कार्यस्थल पर कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्राहक ने कुछ समय तक अपना कार्य सुचारु रूप से किया, लेकिन 17 नवंबर 2025 को उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर कार्यस्थल को हाथरस के बालापट्टी में स्थानांतरित कर दिया। इसके बाद उन्होंने ऋण खातों को सुचारू रूप से चलाना बंद कर दिया। शाखा अधिकारी ने मुनीश कुमार के कार्यस्थल का निरीक्षण किया तो पता चला कि बंधक मशीनरी कार्यस्थल पर नहीं है।



जब मुनीश से मशीनरी के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। आरोप है कि मुनीश ने बैंक के साथ छल करते हुए दृष्टिबंधक मशीनरी को किसी अन्य व्यक्ति को गलत तरीके से विक्रय कर बैंक के साथ किए गए करार की शर्तों का उल्लंघन कर अपराध किया है। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि बैंक मैनेजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed