सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Main Accused in Akhilesh Murder Case Taken on Remand

Hathras News: रिमांड पर लिए अखिलेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 12 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Main Accused in Akhilesh Murder Case Taken on Remand
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अखिलेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ विक्को व केके गौतम को पुलिस ने शनिवार को रिमांड पर लिया। पुलिस को कोर्ट से केवल सात घंटे का रिमांड मिला था। दोनों से दो तमंचे, दो कारतूस व दो खोके बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि हत्या में इन्हीं दोनों तमंचों का इस्तेमाल किया गया है।
Trending Videos





पांच फरवरी की दोपहर को सैन्य कर्मी अखिलेश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। अखिलेश जिला न्यायालय परिसर से तारीख कर लौट रहे थे। सादाबाद में बढ़ार चौराहा निकलते ही कोल्ड स्टोर के सामने हमलावरों ने उन्हें घेर लिया था। मृतक की बहन ने मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ विक्को व केके गौतम निवासी समदपुर सहित 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों शातिर नौ फरवरी को नाटकीय ढंग से कुरुक्षेत्र में गिरफ्तार हो गए थे। पुलिस ने बी वारंट दाखिल किया था। इसके बाद दोनों को अलीगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया। सादाबाद पुलिस ने रिमांड के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि शनिवार को दोनों को सात घंटे के रिमांड पर लाया गया। इनसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी की गई। इसके अलावा झाड़ियों से हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed