{"_id":"69f844048a01df869d0228f8","slug":"man-stealing-cash-and-jewellery-from-e-rickshaw-arrested-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: ई-रिक्शा से नकदी-जेवर उड़ाने वाला दबोचा, पत्नी-ममेरे भाई के साथ कर रहा था टप्पेबाजी, नकदी-गहने बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: ई-रिक्शा से नकदी-जेवर उड़ाने वाला दबोचा, पत्नी-ममेरे भाई के साथ कर रहा था टप्पेबाजी, नकदी-गहने बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 04 May 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार
सुनीता अपनी बेटी के साथ ई-रिक्शा से नगला विजन जा रही थी। रास्ते में एक महिला व युवक उसमें बैठ गए। महिला ने गांव पहुंचने से पहले सुनीता को बातों में लगा कर बैग से तीन सोने के पैडल, एक अंगूठी व 16000 रुपए नकद पार कर लिए।
पकड़ा गया आरोपी ओम प्रकाश
- फोटो : पुलिस
विज्ञापन
विस्तार
सिकंदराराऊ में हाथरस रोड पर गांव नगला विजन में ई-रिक्शा में बैठकर जाती एक महिला के बैग से सोने के जेवर तथा नकदी चोरी का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने 3 मई को मुख्य आरोपी को जेवरात व नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी पत्नी व ममेरे भाई के साथ मिलकर टप्पेबाजी करता था। दोनों की तलाश पुलिस कर रही है।
Trending Videos
फिरोजाबाद के गांव गढ़ी धर्मा निवासी बिजेंद्र की पत्नी सुनीता 29 अप्रैल को अपनी बेटी के साथ ई-रिक्शा से गांव कोतवाली के नगला विजन जा रही थी। हाथरस रोड नहर के पास एक महिला व युवक उसमें बैठ गए। महिला ने गांव पहुंचने से पहले सुनीता को बातों में लगा कर बैग से तीन सोने के पैडल, एक अंगूठी व 16000 रुपए नकद पार कर लिए। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में अज्ञातों के खिलाफ दर्ज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की सुबह कस्बा चौकी प्रभारी दरोगा रामनरेश को सूचना मिली कि वारदात करने वाला हाथरस रोड नहर के आसपास खड़ा हुआ है। पुलिस ने ओमप्रकाश पुत्र राजपाल सिंह निवासी गांव हिनोना थाना अवागढ़ एटा के बैग की तलाशी ली तो उसमें से सुनीता के बैग से गायब जेवर तथा नकदी मिल गई। सुनीता ने अपने जेवरों की शिनाख्त कर ली।
आरोपी ओम प्रकाश ने बताया कि वह अपने ममेरे भाई राहुल तथा पत्नी के साथ तकरीबन तीन साल से इस धंधे में लिप्त था। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उसके ममेरे भाई व पत्नी की भी तलाश की जा रही है।
