सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married woman climbs mobile tower

Hathras News: मोबाइल टॉवर पर चढ़ी विवाहिता उतरने को नहीं तैयार, मायके वाले फोन कर नीचे आने की लगा रहे गुहार

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 28 Apr 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

विवाहिता  अपनी ससुराल से दोपहर को अचानक निकल आई और रास्ते में लुटसान रोड पर एक मोबाइल टॉवर पर सबसे ऊपर जाकर बैठ गई। महिला को इतनी ऊंचाई पर बैठा देख लोगों के हाथ-पैर फूल गए। वहां पर लोग इकट्ठा हो गए।

Married woman climbs mobile tower
मोबाइल टॉवर पर चढ़ी विवाहिता - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

एक विवाहिता मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। वहां से उसने मायके वालों को फोन किया। मायके वाले पहुंचे और नीचे उतरने के लिए बेटी से गुहार लगा रहे हैं, पर वह नीचे आने को तैयार नहीं है।  

Trending Videos


28 अप्रैल को विवाहिता अचानक से मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। प्रशासन ने महिला को उतारने का काफी प्रयास किया लेकिन दो घंटे हो गए, पर वह उतरने को तैयार नहीं है। महिला ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि वह लुटसान के एक टॉवर पर चढ़ी हुई है। मायके वहां पहुंचे और  बेटी को फोन पर समझाक उतारने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय पूजा पत्नी यशपाल निवासी बरमाना थाना हाथरस जंक्शन अपनी ससुराल से दोपहर को अचानक निकल आई और रास्ते में सासनी के लुटसान रोड पर एक मोबाइल टॉवर पर सबसे ऊपर जाकर बैठ गई। महिला को इतनी ऊंचाई पर बैठा देख लोगों के हाथ-पैर फूल गए। वहां पर लोग इकट्ठा हो गए।
मोबाइल टॉवर पर चढ़ी विवाहितासूचना कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी एवं फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। महिला को उतारने का काफी प्रयास किया लेकिन महिला टावर से नहीं उतर रही। दो घंटे समझाते हुए हो गए। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता राजेंद्र ने बताया कि वह सासनी के हरी नगर निवासी हैं। बेटी की शादी दो साल पहले बरमाने के यशपाल  से की थी। भाई ने बहन को टॉवर पर से उतरने उतरने की गुहार लगाता रहा। 

प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि महिला को टावर से उतरने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। महिला के परिजन भी बार-बार महिला से फोन पर बात कर उतरने की गुहार लगा रहे हैं। महिला के टॉवर से उतरने के बाद पता चलेगा कि वह क्यों चढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed