पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   MLAs place a long list of demands before CM Yogi

Hathras News: विधायकों ने सीएम योगी के सामने खोला मांगों का पिटारा

Mon, 29 Jun 2026 01:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
MLAs place a long list of demands before CM Yogi
सलेमपुर पर मुख्यमंत्री की जनसभा में मौजूद भीड़। - फोटो : samvad
क्षेत्र के विधायकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की प्रमुख और लंबित मांगों की लंबी सूची रखी है। मंच से लेकर मुलाकातों के जरिये मुख्यमंत्री के सामने विकास की रूपरेखा पेश की गई है, ताकि आने वाले समय में जनता के बीच मजबूत दावेदारी पेश की जा सके।
विज्ञापन



चुनाव से ठीक पहले जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री के सामने रखी गई इन मांगों को सीधे तौर पर वोट बैंक और क्षेत्रीय जनता को साधने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इन मांगों में से किन-किन प्रस्तावों को हरी झंडी मिलती है।
विज्ञापन



सदर क्षेत्र : रिंग रोड और विकास प्राधिकरण पर जोर :
हाथरस सदर विधानसभा सीट से विधायक अंजुला सिंह माहौर ने क्षेत्र के व्यवस्थित शहरी विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से हाथरस में विकास प्राधिकरण के गठन की मांग की है, ताकि शहरी नियोजन को रफ्तार मिल सके। इसके अलावा, उन्होंने शहर की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक आधुनिक ऑडिटोरियम और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए दो नए रिंग रोड स्वीकृत करने की जोरदार वकालत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदराराऊ : निकायों के विस्तार और ओवरब्रिज की मांग :
सिकंदराराऊ के विधायक ने अपने क्षेत्र के कस्बों और बुनियादी सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री के सामने मांगें रखीं। उन्होंने क्षेत्र के बड़े गांवों कचौरा और बाजिदपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग उठाई है, जिससे इन इलाकों में शहरी सुविधाएं विकसित हो सकें। इसके साथ ही, उन्होंने क्षेत्र की एक बड़ी समस्या का जिक्र करते हुए रेलवे ट्रैक पर ओवरब्रिज निर्माण की भी स्वीकृति मांगी है, ताकि जनता को आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके।




सादाबाद : ट्रॉमा सेंटर, नगर पालिका और गौरवशाली इतिहास की मांग :
सादाबाद के विधायक प्रदीप सिंह ने अपने क्षेत्र के विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य और इतिहास को भी अपनी मांगों में प्राथमिकता दी है। उन्होंने सादाबाद को नगर पालिका परिषद और बिसावर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग रखी। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने क्षेत्र में एक ट्रॉमा सेंटर की आवश्यकता जताई। इसके साथ ही, जनता की भावनाओं और गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने के लिए सादाबाद में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भव्य मूर्ति स्थापित करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed