सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   MP Enraged After Hospital Kitchen Remains Locked at 10:30 PM

Hathras News: रात 10.30 बजे अस्पताल की रसोई का ताला नहीं खुला तो भड़के सांसद

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 15 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
MP Enraged After Hospital Kitchen Remains Locked at 10:30 PM
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने बुधवार रात करीब 10:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी के बारे में पूछा और उनका फोन लगवाया। पता चला कि वह खाना खाने गए हैं। कुछ देर बाद वह अस्पताल पहुंचे तो सांसद ने रसोई खोलने के लिए कहा। रसोई पर लगा ताला नहीं खुल पाया तो नाराजगी व्यक्त की।
Trending Videos





सांसद अस्पताल परिसर में जबरदस्त गंदगी देखकर भी भड़के। इसके बाद गर्भवती माताओं एवं प्रसूताओं से मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं और भोजन सामग्री के बारे में पूछा तो वह कोई सही जानकारी नहीं दे पाईं। अस्पताल में भर्ती तीन महिलाओं ने बताया कि उन्हें खाना नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सांसद ने कहा कि सरकार मरीजों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विभिन्न योजनाएं चला रही है, ताकि जरूरतमंदों को इन सेवाओं का भरपूर लाभ मिले, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है।इधर, एमओआईसी डेढ़ घंटे बाद पहुंचे। गुस्साए सांसद ने सीएमओ को खामियों से अवगत कराया।



कहा कि अगर उनके स्तर से कार्रवाई नहीं हुई तो वह स्वास्थ्य मंत्री को इससे अवगत कराएंगे। खामियों की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजेंगे। इस मौके पर डॉ. अनंत एवं फार्मासिस्ट ड्यूटी पर मिले। सांसद अनूप प्रधान का कहना है कि सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि एमओआईसी को तत्काल हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed