पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Munni Devi is showing women the path to self-reliance.

Hathras News: महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहीं मुन्नी देवी

Tue, 07 Jul 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 07 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Munni Devi is showing women the path to self-reliance.
मुन्नी देवी। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में सासनी ब्लॉक के गांव छौंक निवासी मुन्नी देवी अहम भूमिका निभा रही हैं। आईसीआरसी (इंटर क्लस्टर रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) के रूप में कार्यरत मुन्नी देवी स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को संगठित कर उन्हें बचत, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

मुन्नी देवी अब तक अपने गांव में ही करीब 15 स्वयं सहायता समूहों का गठन करा चुकी हैं। इनके माध्यम से महिलाओं में नियमित बचत की आदत विकसित हुई है, साथ ही उन्हें बैंकिंग व्यवस्था, ऋण सुविधा और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।
विज्ञापन

समूहों से जुड़ने के बाद कई महिलाओं ने अपने छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर परिवार की आय बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। वह गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करती हैं और उनकी रुचि के अनुसार व्यवसाय चुनने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को पशुपालन, डेयरी, सिलाई-कढ़ाई, खाद्य प्रसंस्करण, अगरबत्ती निर्माण, मसाला पैकिंग या अन्य घरेलू उद्योगों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। इसके लिए संबंधित विभागों के माध्यम से प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है।

मुन्नी देवी का कहना है कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं तो पूरा परिवार सशक्त होता है। स्वयं सहायता समूह केवल बचत का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करने और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने का मजबूत मंच भी है। उनके प्रयासों से कई महिलाएं आज स्वरोजगार अपनाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed