फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Night inspection of UP Board examination centers strong room question papers

UP Board: रात में हो रहा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, 11 टीमें जांच रहीं स्ट्रांग रूम-प्रश्नपत्रों की सुरक्षा

Sun, 19 Feb 2023 07:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 19 Feb 2023 07:12 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों को ऑनलाइन रखने को कहा गया है। रात को परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी ने 11 टीमों का गठन किया है। टीम केंद्रों पर पहुंचकर स्ट्रांग रूम और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा जांच रही है।

विज्ञापन
Night inspection of UP Board examination centers strong room question papers
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हाथरस में यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन व सुचितापूर्ण कराए जाने के लिए 11 टीमें रोजाना सभी केंद्रों पर दौड़ लगा रही हैं। टीम केंद्रों पर पहुंचकर स्ट्रांग रूम और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा जांच रही है। कंट्रोल रूम से भी कड़ी नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2023 के लिए हाथरस में 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों को चार जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को अपने केंद्रों पर सभी अभिलेखों का नियमानुसार रखरखाव करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


24 घंटे सीसीटीवी कैमरों को ऑनलाइन रखने के आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि रात को परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी ने 11 टीमों का गठन किया है। परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed