पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Palledars beat up a trader in the mandi; shots fired in the air in self-defense.

Hathras News: मंडी में पल्लेदारों ने व्यापारी को पीटा, बचाव में हवाई फायरिंग

Sun, 28 Jun 2026 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 28 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Palledars beat up a trader in the mandi; shots fired in the air in self-defense.
अलीगढ़ रोड मंडी समिति में आढ़ती और पल्लेदारों के बीच हुई मारपीट व फायरिंग के बाद लगी भीड़। संवा - फोटो : Samvad
माल उतराई में गड़बड़ी की आशंका पर आढ़ती व पल्लेदारों के बीच हुए विवाद ने शनिवार की सुबह बड़ा रूप ले लिया। करीब 400 की संख्या में पल्लेदारों ने आढ़ती को दुकान पर घेर लिया और मारपीट कर दी। बचाव में व्यापारी ने राइफल से गोली चलाई।
विज्ञापन

इसके बाद फिर से पल्लेदारों ने व्यापारी को मक्के के ढेर पर गिरा लिया और जमकर पीटा। इस दौरान काफी हंगाम खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।
विज्ञापन




मंडी समिति स्थित फर्म गीताराम अशोक कुमार के प्रोपराइटर राजकुमार अग्रवाल का पल्लेदार जीशान निवासी परसारा व अन्य से विवाद हो गया था। 23 जून 2026 को राजकुमार ने मंडी स्थित रोशनलाल मनोहरलाल फर्म से मक्का खरीदी थी। इस फर्म से आठ रिक्शे राजकुमार की फड़ पर भेजे गए थे, लेकिन राजकुमार का कहना था कि उनके पास केवल सात रिक्शों की ही पर्ची आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब विवाद गहराया तो शुक्रवार की शाम को सीसीटीवी फुटेज भी देखी गई थी। जीशान व उसके साथियों का आरोप है कि इस दौरान व्यापारी ने उनसे मारपीट कर दी थी। तब मामला शांत करा दिया गया था। शनिवार की सुबह नौ बजे सभी पल्लेदार एक हो गए और हंगामा करते हुए आढ़ती राजकुमार को दुकान पर घेर लिया।
कहासुनी के बाद राजकुमार के साथ मारपीट कर दी। बचाव में आए दुकान पर मौजूद लोगों को भी पीटा गया। इसके बाद राजकुमार ने अपनी राइफल निकाल ली तथा मक्का के ढेर पर खड़े होकर हवाई फायरिंग की, जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई। एक गोली चलाने के बाद भीड़ फिर व्यापारी की ओर लपकी और उन्हें गिरा कर फिर पीटा, जिससे उनके हाथ-पैरों में चोट आई। मारपीट में एक अन्य युवक के भी चोट आई। इस दौरान काफी हंगामा खड़ा हो गया। भीड़ के आगे अन्य व्यापारी कुछ नहीं कर सके।

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पहुंची। इसके बाद एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह व सीओ सिटी हिमांशु माथुर भी पहुंचे तथा भीड़ को नियंत्रित किया। घायल व्यापारी को पुलिस जीप से अस्पताल ले जाया गया। काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल रहा। पल्लेदारों ने व्यापारी पर मारपीट व अभद्रता का आारोप लगाया। एक पक्ष से राजकुमार व दूसरे पक्ष से जीशान ने कोतवाली में तहरीर दी है।





एक ही गांव के पल्लेदार

व्यापारियों ने बताया कि अधिकतर पल्लेदार गांव परसारा व नगला खिरनी के हैं, इसलिए ये लोग आए-दिन एक हो जाते हैं और इस तरह व्यापारियों पर दबाव बनाते हैं। वहीं पल्लेदारों का कहना है कि मजदूरी के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जाता है। जबरन बोरियां ढेर के ऊपर तक ले जाने का दबाव बनाया जाता है, चाहे फिर किसी में क्षमता हो या न हो।






दोपहर को मंडी के बाहर लगाया जाम

एसडीएम व सीओ के समझाने के बाद भी पल्लेदार शांत नहीं हुए। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक पल्लेदारों का झुंड मंडी के बाहर सड़क पर पहुंच गया और दो ट्रैक्टर लगाकर जाम लगा दिया। फिर से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दौड़ना पड़ा। करीब 10 मिनट जाम लगा रहा। इसके बाद पुलिस ने इन्हें खदेड़ा। बाद में एसडीएम व सीओ ने दोनों पक्षों को समझाया और मामला शांत कराया।





दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। मंडी में शांति व्यवस्था कायम है। दोनों ओर से तहरीर मिली हैं, जिस पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिमांशु माथुर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed