{"_id":"69f3ba26d580587f6b0bb6f0","slug":"panic-erupts-in-lakhimpur-amid-clashes-and-stone-pelting-between-two-factions-hathras-news-c-63-1-sali1025-104844-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लक्षिमपुर में दो पक्षों में मारपीट-पथराव से मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लक्षिमपुर में दो पक्षों में मारपीट-पथराव से मची भगदड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 01 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्षिमपुर में बुधवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पुलिस के सामने ही झगड़ते रहे। एसआई ने कोतवाली में दोनों पक्षों के 16 नामजद एवं 16 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसआई सुरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 29 अप्रैल को वह अपने हमराहों के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि गांव लक्षिमपुर में दो पक्षों में विवाद हो रहा है। पुलिस गांव में पहुंच गई। वहां दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और सरिया चल रहे थे और लोग एक-दूसरे पर पथराव भी कर रहे थे, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था।
पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आपस में झगड़ते ही रहे। पथराव में दोनों पक्षों के घरों के बाहर रखे बाल्टी, बर्तन व अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। रिपोर्ट में एक पक्ष से वीरेश, सुरेंद्र सिंह, आकाश पुत्र सुरेंद्र सिंह, आकाश पुत्र रामअवतार, जयप्रकाश, पप्पू, नरेश, प्रवेंद्र एवं सात-आठ अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।
दूसरे पक्ष से राजा व प्रदीप, छोटू, पवन, छोटे, प्रमोद, प्रशांत, गौरव व सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos