{"_id":"69c0481b7534ae0e24085893","slug":"parents-filling-out-admission-forms-after-midnight-hathras-news-c-56-1-hts1003-146180-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रवेश के लिए आधी रात के बाद फाॅर्म भर रहे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रवेश के लिए आधी रात के बाद फाॅर्म भर रहे अभिभावक
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। वेबसाइट पर अत्यधिक लोड होने के कारण दिन के समय आवेदन करना मुश्किल हो रहा है, जिसके चलते अभिभावक अब आधी रात तक जागकर आवेदन करने के लिए मजबूर हैं।
बताया जा रहा है कि जैसे ही दिन में अभिभावक आवेदन करने के लिए वेबसाइट खोलते हैं, वह या तो धीमी हो जाती है या फिर सर्वर एरर दिखाने लगता है। इससे कई बार आवेदन अधूरा रह जाता है और अभिभावकों को बार-बार प्रयास करना पड़ता है। ऐसे में अधिकांश लोग देर रात या सुबह तड़के का समय चुन रहे हैं, जब वेबसाइट पर अपेक्षाकृत कम ट्रैफिक होता है और आवेदन आसानी से हो पाता है।
अभिभावकों का कहना है कि दो अप्रैल तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण समय रहते फॉर्म भर पाना चुनौती बन गया है। कई अभिभावक साइबर कैफे का सहारा ले रहे हैं, जबकि कुछ लोग खुद रात में बार-बार कोशिश कर रहे हैं।
शहर निवासी अभिभावक अमित शर्मा ने बताया कि दिन में कई बार कोशिश की, लेकिन वेबसाइट खुल ही नहीं रही थी। आखिरकार रात करीब एक बजे प्रयास किया, तब जाकर फॉर्म भर पाया। इस प्रक्रिया में काफी परेशानी हो रही है। पूजा वर्मा ने कहा हम लोग दिनभर व्यस्त रहते हैं और रात में जागकर फॉर्म भरना पड़ रहा है। अगर सर्वर की क्षमता बढ़ा दी जाए तो सभी के लिए सुविधा हो जाएगी।
केंद्रीय विद्यालय प्रशासन का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और अधिक संख्या में लोग एक साथ लॉग इन करने के कारण सर्वर पर दबाव बढ़ रहा है।
Trending Videos