{"_id":"6a4b92b1484c5713d1083c77","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-web-registration-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Web Registration: आरएमपीएसयू स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए निर्धारित की अंतिम तिथि, 10 जुलाई तक वेब पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Web Registration: आरएमपीएसयू स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए निर्धारित की अंतिम तिथि, 10 जुलाई तक वेब पंजीयन
Mon, 06 Jul 2026 05:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 06 Jul 2026 05:04 PM IST
सार
विश्वविद्यालय ने निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद संबंधित महाविद्यालयों की ओर से मेरिट सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्याल, अलीगढ़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध हाथरस के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए वेब पंजीयन की अंतिम तिथि 10 जुलाई नजदीक आते ही विद्यार्थियों की भागदौड़ तेज हो गई है।
विज्ञापन
शहर के महाविद्यालयों और साइबर कैफे पर इन दिनों वेब पंजीयन कराने वाले छात्र-छात्राओं की भीड़ बढ़ने लगी है। विश्वविद्यालय ने निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद संबंधित महाविद्यालयों की ओर से मेरिट सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
शहर के पीसी बागला डिग्री कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज और आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं सबसे अधिक वेब पंजीयन करा रहे हैं। इसके अलावा अन्य महाविद्यालयों में भी प्रवेश को लेकर आवेदन प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते पंजीयन कराने की सलाह दे रहा है, ताकि तकनीकी समस्या या सर्वर संबंधी दिक्कत के कारण उनका आवेदन अधूरा न रह जाए।
विज्ञापन
पीसी बागला महाविद्यालय के प्राचार्य डा. महावीर सिंह छौंकर का कहना है कि 10 जुलाई के बाद विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। यदि किसी छात्र का नाम पहली मेरिट सूची में नहीं आता है तो उसे अगली सूची का इंतजार करना होगा।
वित्तपोषित महाविद्यालय पहली पसंद
इस बार भी विद्यार्थियों की पहली पसंद शहर के पुराने और प्रतिष्ठित महाविद्यालय हैं। खासकर पीसी बागला डिग्री कॉलेज, सरस्वती डिग्री कॉलेज और आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सीटों की तुलना में अधिक आवेदन आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अच्छी मेरिट वाले विद्यार्थियों को ही पहले चरण में प्रवेश मिलने की उम्मीद है।
पंजीयन के समय इनका रखें ध्यान
शिक्षकों का कहना है कि छात्र-छात्राओं को आवेदन पत्र भरते समय अंकपत्र, आधार कार्ड, जाति, आय एवं निवास प्रमाणपत्र सहित सभी आवश्यक अभिलेखों की जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी चाहिए। किसी भी प्रकार की त्रुटि भविष्य में प्रवेश प्रक्रिया में बाधा बन सकती है। महाविद्यालयों ने भी विद्यार्थियों से अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते वेब पंजीयन पूरा करने की अपील की है।