Hathras News: अमर उजाला की डांडिया नाइट 14 अक्तूबर को, हाथरस में धमाल मचाएंगी सिंगर रेनुका पंवार
कार्यक्रम की खास बात यह है कि हरियाणवी गायिका रेनुका पंवार, जो अपने सुपरहिट गीत 52 गज का दामन.. और उड़ेया उड़ेया यो कबूतर... से मशहूर हैं, अपनी दमदार प्रस्तुति से माहौल में जोश भरेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपोत्सव से पहले हाथरस डांडिया की रंगीन छटा से झूमेगा। अमर उजाला द्वारा आयोजित होने वाला डांडिया उत्सव इस बार और भी भव्य रूप में 14 अक्तूबर की शाम सात बजे से अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा। शहर के लोग इस पारंपरिक उत्सव में भारतीय लोकसंस्कृति और आधुनिक संगीत के संगम का आनंद उठाएंगे।
कार्यक्रम की खास बात यह है कि हरियाणवी गायिका रेनुका पंवार, जो अपने सुपरहिट गीत 52 गज का दामन.. और उड़ेया उड़ेया यो कबूतर... से मशहूर हैं, अपनी दमदार प्रस्तुति से माहौल में जोश भरेंगी। उनके गीतों पर शहरवासी झूम उठेंगे और डांडिया की थाप पर कदमताल करते नजर आएंगे। इस वर्ष भी अमर उजाला और मुख्य सहयोगी एके फूड प्रोडक्ट की ओर से आयोजित डांडिया नाइट में हिंदी, हरियाणवी और पंजाबी गीतों की गूंज सुनाई देगी। आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया जाएगा, जबकि प्रतिभागियों को डांडिया स्टिक निशुल्क प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण
- सर्वश्रेष्ठ डांसिंग जोड़ी अवार्ड
- सर्वश्रेष्ठ ड्रेसिंग जोड़ी अवार्ड
- सर्वश्रेष्ठ हेयर स्टाइल अवार्ड
आयोजन में इनका रहेगा अहम योगदान
डांडिया उत्सव को सफल बनाने में शहर की कई प्रतिष्ठित संस्थाओं और कारोबारियों का सहयोग रहेगा। इनमें बीएमबी मसाले, ऋतु प्रोडक्ट, मोहता वेलनेस, बाबा फूड प्रोडक्ट, रामोजी रिसोर्ट, धीर फूड, देव मोटर्स, मिस्टर कोकोनट, भैयाजी टाइल्स वर्ल्ड, आरके ज्वैलर्स, प्रेम रघु ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, दून पब्लिक स्कूल, मां दुर्गा डेंटल एंड इंप्लांट सेंटर, कैमिल कलर, एसआरबी पब्लिक स्कूल, एसएस मार्ट, कल्याण दास राम बाबू एंड संस, आरपीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टीवीएस अंजू मोटर्स, श्रीबलवंत सिंह पब्लिक स्कूल, बंसल एनर्जी सिस्टम, दीप इंटर कॉलेज, रेमंड्स विपिन बिहारी मुकेश कुमार, राहुल पेंट्स, यामाहा श्रीजी ऑटो, विनाका स्टूडियो, वर्गर कंपनी, भविष्य शर्मा होला गुुरू आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
अमर उजाला का धन्यवाद है कि उन्होंने फिर मुझे अपने साथ जोड़कर कार्यक्रम का मुख्य संयोजक बनाया है। मैं उम्मीद करता हूं कि पिछले कई साल की भांति इस बार भी डांडिया नाइट भव्यता का आसमान छुएगी। सभी इस कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित रहें। -शिवम मित्तल, एके फूड प्रोडेक्ट।
मैं दूसरी बार अमर उजाला से जुड़कर कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहा हूं। बेहद खुशी है कि अमर उजाला की टीम मुझे अपने कार्यक्रम में साथ ले रही है। मेरी शुभकामनाएं इस कार्यक्रम के लिए हैं। सभी अपने परिवार के साथ आएं और संस्कृति व मनोरंजन के इस कार्यक्रम में सहभागिता करेें। - हर्ष कुमार अग्रवाल, एके फूड।
इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमर उजाला ने मुझे अपने साथ लिया इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। मेरी हाथरस की जनता से अपील है कि वह इस कार्यक्रम का पूरा आनंद लें, वह कार्यक्रम में समय पर उपस्थित हों, क्योंकि यह कार्यक्रम शहर की जनता का है। - कन्हैया वार्ष्णेय, बीएमबी मसाले।
अमर उजाला की ओर से हर साल आयोजित किए जाने वाला डांडिया कार्यक्रम बहुत ही बेहतर होता है। इस कार्यक्रम को लेकर शहर के लोगों में काफी उत्साह है। मेरी शुभकामनाएं अमर उजाला परिवार के साथ हैं। -राजवंश मोहता, संचालक, मोहता वेलनेस।
शहर में सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन अक्सर होता है, लेकिन अमर उजाला की ओर से आयोजित होने वाले डांडिया को लेकर लोगों में वाकई अलग उत्साह देखा जाता है, जो इस साल भी है। -धीरेन्द्र वार्ष्णेय, संचालक, बाबा फूड प्रोडेक्ट।
अमर उजाला लगातार तीन साल से हमारे रिसोर्ट पर डांडिया करा रहा है, हमें खुशी है कि अमर उजाला यह मौका हर साल हमें देता है। शहर की जनता इस साल भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कार्यक्रम का आनंद लें। -सजल बूटिया, संचालक, रामोजी रिसोर्ट।
अमर उजाला की ओर से आयोजित डांडिया की प्रस्तुति काफी बेहतर होती है। यही कारण है कि अधिकांश परिवार इस कार्यक्रम में उपस्थित होते हैं। हमें विश्वास है कि इस साल का आयोजन भी पूर्ण सफल रहेगा। -तरुण अग्रवाल, संचालक, धीर फूड इंड्रस्ट्री प्रा.लि.