पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Salempur will become a new engine of industrial development

Hathras News: सलेमपुर बनेगा औद्योगिक विकास का नया इंजन

Mon, 29 Jun 2026 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Salempur will become a new engine of industrial development
सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र आने वाले समय में पश्चिमी यूपी के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में अपनी पहचान बनाएगा। मुख्यमंत्री ने रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मथुरा-बरेली फोरलेन से सीधी कनेक्टिविटी मिलने के बाद इस क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। यहां बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश आकर्षित होगा।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि सलेमपुर में नए उद्योगों की स्थापना के साथ कृषि आधारित प्रोसेसिंग सेंटर विकसित किए जाएंगे, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर-दराज के बाजारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन



स्थानीय स्तर पर ही फसल का प्रसंस्करण और विपणन होने से किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे और उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के स्थापित होने से कोल्ड स्टोरेज पर निर्भरता भी कम होगी। किसान अपनी उपज सीधे उद्योगों और प्रोसेसिंग इकाइयों को उपलब्ध करा सकेंगे, जिससे समय और परिवहन लागत दोनों में कमी आएगी। इससे कृषि उत्पादों की गुणवत्ता भी बनी रहेगी और किसानों को अधिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार से जिले में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री के इस विजन से हाथरस के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि प्रस्तावित उद्योग और प्रोसेसिंग सेंटर समयबद्ध तरीके से स्थापित होते हैं तो सलेमपुर न केवल जिले बल्कि पूरे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed