सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sanitation Workers on Strike; Piles of Garbage Accumulate

Hathras News: सफाई कर्मी हड़ताल पर, लगे गंदगी के ढेर

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Sanitation Workers on Strike; Piles of Garbage Accumulate
विज्ञापन
लंबित 14 सूत्री मांगे पूरी नहीं होने से भड़के सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत सासनी के कार्यालय पर धरना शुरू कर हड़ताल कर दी। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन, नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
Trending Videos




इस दौरान शहर में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई। जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। दोपहर में तेज धूप के साथ हवाएं चलने पर कूड़ा फैलने लगा। कई मोहल्लों में लोगों का बदबू से हाल बुरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बीते सोमवार को एक ज्ञापन सौंपा था। जिसमें नगर पंचायत प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देकर कहा था कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। समय पूरा होने के बाद उन्होंने हड़ताल शुरू कर दी।



सफाई कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वह काम पर नहीं लौटेंगे। धरने पर मनोज दिलेर, अशोक चौहान, हरिशंकर, कुलदीप चौहान, बंटी दिलेर, आलोक चौहान, नीरज चौहान, दया चंद्र और साहिल दिलेर आदि मौजूद रहे। ईओ विकास कुमार जैन का कहना है कि सफाई कर्मियों की मांगें जायज हैं, उनको पूरा करने के लिए शासन स्तर से मदद मांगी जा रही है। जल्द ही उनकी हड़ताल को समाप्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed