सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sasni to become new police circle

Hathras News: सासनी बनेगा नया पुलिस सर्किल, जंक्शन और सासनी थाने होंगे उसमें शामिल, शासन को भेजा प्रस्ताव

प्रशांत भारती, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 14 Mar 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार

नया सर्किल बनने के बाद सासनी में क्षेत्राधिकारी का स्थायी कार्यालय स्थापित होगा। सासनी के नया सर्किल घोषित होने के साथ ही यहाँ अलग से स्टाफ की तैनाती की जाएगी। कार्यालय के संचालन के लिए आवश्यक पुलिस बल और संसाधन भी आवंटित किए जाएंगे।

Sasni to become new police circle
सासनी कोतवाली - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सासनी को अब नया पुलिस सर्किल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा ने इस संबंध में शासन को औपचारिक प्रस्ताव भेज दिया है।

Trending Videos


इस नए सर्किल के अस्तित्व में आने से स्थानीय स्तर पर पुलिस की निगरानी बढ़ेगी और जनता को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं भागना पड़ेगा। बता दें कि सासनी तहसील होने के बावजूद अभी तक अलग पुलिस सर्किल नहीं था, जिससे कई महत्वपूर्ण निर्णयों और कानून व्यवस्था की स्थिति में सदर क्षेत्राधिकारी को आना पड़ता था। नया सर्किल और कार्यालय बनने से अब पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद बेहतर होगा और मामलों का निस्तारण त्वरित गति से हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सासनी तहसील में एसडीएम की तैनाती पहले से ही है। अब सर्किल बनाए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के आसार है। इस पुलिसिंग प्रणाली आसान हो जाएगी।-चिंरजीवनाथ सिन्हा, एसपी।


जंक्शन और सासनी थाने होंगे शामिल
प्रस्तावित नए सर्किल में सासनी कोतवाली और हाथरस जंक्शन थाने को शामिल किया जाएगा। वर्तमान में सासनी क्षेत्र के प्रशासनिक और पुलिसिया तालमेल को बेहतर करने के लिए इसे अलग सर्किल बनाना आवश्यक माना जा रहा था। नया सर्किल बनने के बाद सासनी में क्षेत्राधिकारी का स्थायी कार्यालय स्थापित होगा। सासनी के नया सर्किल घोषित होने के साथ ही यहाँ अलग से स्टाफ की तैनाती की जाएगी। कार्यालय के संचालन के लिए आवश्यक पुलिस बल और संसाधन भी आवंटित किए जाएंगे। इससे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और वीआईपी ड्यूटी जैसे कार्यों में तेजी आएगी।


कोतवाली सासनी क्षेत्र भौगोलिक स्थिति

  • चौकी - 5
  • आबादी - 2.5 लाख करीब।

थाना जंक्शन क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति

  • चौकी - 5
  • आबादी - 7 लाख करीब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed