{"_id":"69bb889ff45d34093b0b1435","slug":"buffaloes-died-in-village-badhar-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गांव बढ़ार में फैला रोग, पांच घंटे में पांच भैंसों की मौत, पशुपालकों में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गांव बढ़ार में फैला रोग, पांच घंटे में पांच भैंसों की मौत, पशुपालकों में छाया मातम
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 19 Mar 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार
बताया जा रहा है कि एक ही दिन में सुबह चार बजे से 9 बजे तक पांच भैंसों की मौत हो चुकी है। गांव में अपने-अपने पशुओं को बचाने के लिए पशुपालक नए-नए उपचार कर रहे हैं।
मृत भैंस को दफनाते हुए पशुपालक
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस के सादाबाद अंतर्गत गांव बढ़ार में पांच घंटे में पांच भैंसों की मौत हो गई। इतने पशुओं की मौत से गांव में हाहाकार मच गया। पशुपालक अपने पशुओं को बचाने के लिए अलग-अलग तरह के उचार कर रहे हैं।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बढ़ार के पशुओं में कोई रोग फैल गया है। बताया जा रहा है कि एक ही दिन में सुबह चार बजे से 9 बजे तक पांच भैंसों की मौत हो चुकी है। गांव में अपने-अपने पशुओं को बचाने के लिए पशुपालक नए-नए उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन पशुपालकों की भैंस की हुई मौत
- गिरीश कुमार की भैंस खड़े-खड़े गिरी, हुई मौत
- भीकम सिंह की भैंस खड़े-खड़े गिरी, हुई मौत
- बनीसिंह की भैंस मृत मिली जब वह सुबह चारा डालने गए
- मलखान सिंह की भैंस मृत मिली जव वह सुबह चारा डालने गए
- मुन्ना लाल की भैंस सुबह चार बजे अचानक गिरी और मर गई