सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Potholes and waterlogging on the road

Hathras News: हड़ैला से बर्द्धवारी तक की सड़क में गड्ढे व जलभराव, राहगीर-वाहन चालकों को हो रही दिक्कत

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 19 Mar 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

करीब 15 वर्ष से इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ है, जबकि इस रास्ते से रोजाना सैकड़ो वाहन गुजरते हैं। अधिकारियों ने कुछ समय पहले नगला बाबू से गांव हड़ैला तक की सड़क को तो दुरूस्त करा दिया है, जबकि यह सड़क नगला बाबू से गांव बर्द्धवारी तक जाती है।

Potholes and waterlogging on the road
गांव चौकड़ा के निकट सड़क में गड्ढों के कारण भरा पानी, विरोध करते ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुरसान क्षेत्र के गांव हड़ैला से बर्द्धवारी तक जाने वाली सड़क में कदम-कदम पर गड्ढे हो गए हैं। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के चलते इस सड़क पर जलभराव भी रहता है।

Trending Videos


ग्रामीणों का कहना है कि करीब 15 वर्ष से इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ है, जबकि इस रास्ते से रोजाना सैकड़ो वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों ने कुछ समय पहले नगला बाबू से गांव हड़ैला तक की सड़क को तो दुरूस्त करा दिया है, जबकि यह सड़क नगला बाबू से गांव बर्द्धवारी तक जाती है। इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से भी की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा का कहना है कि सड़क की स्थिति को दिखवाया जाएगा। यदि सड़क खराब है तो इसकी मरम्मत के प्रस्ताव को कार्य योजना में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव हड़ैला से गांव बर्द्धवारी जा रही इस सड़क में कदम-कदम पर गड्ढे हो गए हैं। इस कारण इस सड़क से आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों से शिकायत होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है।-चका रावत निवासी चौकड़ा

यह रास्ता मुरसान ब्लॉक कार्यालय से होते हुए नगला बाबू से बर्द्धवारी तक जाता है। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।-सत्यवीर सिंह निवासी चौकड़ा
सड़क में गड्ढे होने के कारण आए-दिन हादसे होते रहते हैं। गांव के निकट जलभराव की समस्या बनी रहती है। थोड़ी सी बारिश में निकलने में मुश्किल हो जाती है। शिकायतों के बावजूद इसे सही नहीं कराया गया है।-विजय सिंह निवासी चौकड़ा
गांव चौकड़ा के निकट इस रास्ते में गड्ढे होने से लोग काफी परेशान हैं। राजनेता सिर्फ वोट मांगने के लिए ही गांव में आते हैं। वे समस्या के समाधान का वादा तो कर जाते हैं, लेकिन जीतने के बाद कोई नहीं देखता।-रमेशचंद्र निवासी चौकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed