सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Schools reopen in Hathras from tomorrow

School Reopen: हाथरस में कल से खुलेंगे स्कूल, रोली का लगेगा टीका, फूल बरसाकर होगा बच्चों का स्वागत

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 15 Jun 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार

विभागीय अधिकारियों के अनुसार पहले दिन प्रार्थना सभा के साथ बच्चों को नई कक्षाओं, पाठ्यक्रम और विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। लंबे अवकाश के बाद स्कूल लौट रहे बच्चों को सहज वातावरण उपलब्ध कराया जाए ताकि उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़े।

Schools reopen in Hathras from tomorrow
गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल में बच्चों का होगा स्वागत - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून से हाथरस जिले के परिषदीय विद्यालयों में फिर से बच्चों की चहल-पहल लौटेगी। नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों का विशेष स्वागत किया जाएगा। स्कूल पहुंचने वाले बच्चों के माथे पर रोली का टीका लगाया जाएगा, पुष्प वर्षा की जाएगी और उन्हें मिठाई देकर विद्यालय में प्रवेश कराया जाएगा। हालांकि स्कूल के अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगी हुई है। 20 जून तक घरों के सर्वे जारी रहेंगे। ऐसे में कहा जा रहा है कि स्कूलों में पर्याप्त शिक्षकों की वापसी अगले सप्ताह ही देखने को मिल पाएगी।



बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल खुलने के पहले दिन को उत्सव की तरह मनाने की तैयारी की है। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों और अभिभावकों का आत्मीय स्वागत करें तथा स्कूल में सकारात्मक माहौल बनाएं। साथ ही नामांकन बढ़ाने, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारु रूप से शुरू कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार पहले दिन प्रार्थना सभा के साथ बच्चों को नई कक्षाओं, पाठ्यक्रम और विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। शिक्षकों को यह भी कहा गया है कि लंबे अवकाश के बाद स्कूल लौट रहे बच्चों को सहज वातावरण उपलब्ध कराया जाए ताकि उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़े। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि पहले दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचेंगे और नए सत्र की शुरुआत उत्साह के साथ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed