सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Second Blow in Two Weeks: Hail Even Fell in Aligarh and Hathras

Hathras News: दो हफ्ते में दूसरी चोट, अलीगढ़-हाथरस में ओले तक गिरे

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 01 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Second Blow in Two Weeks: Hail Even Fell in Aligarh and Hathras
बारिश से भीगी गेहूं की कटी फसल।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आसमान की ओर टिकी नजरों के बीच खेतों में एक बार फिर नुकसान बिखर गया। मंगलवार को अलीगढ़ से लेकर हाथरस तक कटाई के समय बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।
Trending Videos





आंधी, बारिश और ओलों ने फसल को जमीन पर ला दिया। अतरौली के किसान पप्पू सिंह ने आसमान की ओर देखते हुए निराशा भरे शब्दों में कहा, साहब, पैदावार ज्यादा होने से आलू बेदाम हुआ और गेहूं से अब उम्मीद बची नहीं। दो हफ्तों में ये दूसरी मार है। अब बारिश हुई तो खेतों में सपने बिखर जाएंगे। हालांकि, पप्पू सिंह का यह डर शाम तक हकीकत बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन







आंधी-बारिश ने खेतों में खड़ी फसल को बिछा दिया। अलीगढ़ के गोरई और हाथरस के सादाबाद में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे नुकसान और बढ़ गया। किसानों का कहना है कि लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि आमदनी घटती जा रही है। ऐसे में खेती धीरे-धीरे घाटे का सौदा बनती जा रही है। यदि एक-दो दिन और मौसम का यही मिजाज रहा, तो नुकसान और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed