फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Skills of womens self reliance shine through Priyadarshini

Hathras News: प्रियदर्शनी में निखरा महिला स्वावलंबन का हुनर

Mon, 03 Aug 2026 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 03 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Skills of womens self reliance shine through Priyadarshini
प्रियदर्शनी प्रदर्शनी में लगे स्टॉल। संवाद
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित दो दिवसीय हस्तशिल्प एवं स्वदेशी उत्पाद प्रदर्शनी प्रियदर्शनी ने महिलाओं की रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को एक नया आसमान दिया है। महिलाओं द्वारा संचालित इस प्रदर्शनी में करीब 60 से अधिक स्टॉल लगाए गए। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हस्तनिर्मित और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री की गई।
विज्ञापन



प्रदर्शनी में स्थानीय उत्पादों के साथ-साथ देश के प्रमुख सांस्कृतिक शहरों के खास सामानों का संगम देखने को मिला। इसमें हाथरस की प्रसिद्ध हींग और रेडीमेड गारमेंट्स के अलावा मेरठ के लजीज अचार-पापड़, बनारस की रेशमी साड़ियां, खुर्जा की सिरेमिक क्राकरी, कोलकाता की डिजाइनर राखियां, फिरोजाबाद की प्रसिद्ध कांच की चूड़ियां तथा मथुरा से आईं लड्डू गोपालजी की मनमोहक पोशाकें व झूले आकर्षण का मुख्य केंद्र बने रहे।
विज्ञापन






ज्योतिष डॉ. मनीषा मानी ने पेंडुलम डाउजिंग से सुलझाईं उलझनें
प्रदर्शनी में अलीगढ़ से आईं प्रसिद्ध ज्योतिष डॉ. मनीषा मानी ने पेंडुलम डाउजिंग, रेकी हीलिंग और ध्यान मार्गदर्शन जैसी आधुनिक व आध्यात्मिक पद्धतियों के जरिए महिलाओं को उनके भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अपनी समस्याओं, मानसिक तनाव और भविष्य की योजनाओं को लेकर उलझन में पड़ीं महिलाओं ने डॉ. मनीषा से परामर्श लिया और अपनी शंकाओं का समाधान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन






मथुरा से आईं हैंडमेड पोशाकें बनीं आकर्षण
- प्रदर्शनी में लड्डू गोपालजी की हस्तनिर्मित पोशाकों और शृंगार सामग्री की स्टॉल लगाई है। हाथरस के लोगों का भगवान के प्रति भाव और इस प्रदर्शनी का माहौल बेहद शानदार है। शहरवासियों से बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। - मेघा अग्रवाल, मथुरा

हमारे कलेक्शन को महिलाएं कर रहीं खूब पसंद
- तक्ष ज्वेलरी के नाम से स्टॉल लगाई है। इसमें जिन चुनिंदा और यूनिक डिजाइनों को शामिल किया है, उन्हें हाथरस और आसपास के क्षेत्रों से आईं महिलाएं बेहद पसंद कर रही हैं। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। - मीता गुप्ता, अलीगढ़

दिल्ली-आगरा का फैशन अब हाथरस में उपलब्ध
- फ्यूजन वियर के लेटेस्ट और ट्रेंडी कलेक्शन आमतौर पर लोगों को आगरा या दिल्ली जैसे बड़े शहरों में मिलता है, उसे हम पहली बार हाथरस के बाजार में लाए हैं। प्रियदर्शनी प्रदर्शनी महिलाओं के लिए अपने हुनर को बड़ा मंच देने की सराहनीय पहल है। - श्रुति गर्ग, हाथरस


हैंडमेड जूतियों और पर्स ने जीता दिल
- स्टॉल पर पूरी तरह से हैंडमेड कढ़ाईदार जूतियां और एंब्रॉयडरी वाले पर्स उपलब्ध हैं। इनकी आकर्षक डिजाइनिंग महिलाओं को बहुत भा रही है। इस तरह के आयोजनों में भाग लेकर गर्व महसूस होता है कि हम महिलाएं आज आत्मनिर्भर बन रही हैं। - समीक्षा मित्तल, अलीगढ़।



उद्देश्य : महिलाओं को सशक्त बनाना
प्रियदर्शनी प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य गृहिणियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। जो महिलाएं अपने घरों से छोटा-मोटा कारोबार या हस्तशिल्प का काम करती हैं, उन्हें एक बड़ा व्यावसायिक मंच प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है, ताकि वे भी पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। - इला जैन, कार्यक्रम संयोजिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed