सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Some are worried about their daughter's marriage, while others are burdened with debt.

Hathras News: किसी को बेटी की शादी की चिंता तो कोई कर्ज के बोझ से दबा

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 10 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Some are worried about their daughter's marriage, while others are burdened with debt.
बारिश से खराब हुई गेहूं की फसल दिखाता किसान मनोज कुमार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिले में पिछले 10 दिनों से जारी बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि ने गेहूं की तैयार खड़ी फसल को चौपट कर दिया है। खेतों में बिछी फसल को देखकर किसानों की आंखों से आंसू निकल आए हैं। किसी को बेटी की शादी की फिक्र खाए जा रही है, तो किसी के सिर पर बैंक के कर्ज का बोझ बढ़ गया है।
Trending Videos




लगातार हो रही बारिश के कारण गेहूं की फसल पूरी तरह भीग चुकी है। किसान बार-बार फसल सुखाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे खेती की लागत कई गुना बढ़ गई है। आंधी के कारण फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे हार्वेस्टर से कटाई संभव नहीं है। अब मजदूर भी मनमाने दाम मांग रहे हैं, जिससे किसान दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





किसानों का दर्द
25 बीघा फसल बर्बाद, कैसे चुकाऊंगा कर्ज
गांव गढ़ी चिंता निवासी पूरन सिंह का कहना है कि उनके पास 25 बीघा जमीन है, जिसमें पूरी तरह गेहूं की फसल थी। आंधी और बारिश ने पूरी फसल बर्बाद कर दी। केसीसी का 2.75 लाख रुपये का कर्ज है। अब अगले साल बढ़े हुए ब्याज के साथ भुगतान करना पड़ेगा। समझ नहीं आ रहा कि यह कर्ज कैसे चुकेगा। अब सब भगवान भरोसे है।



बेटी के हाथ पीले हो जाएं, अब यही बहुत है
गांव झींगुरा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि पिता के पास 30 बीघा जमीन है। मेरे हिस्से की 15 में से 10 बीघा भूमि में मैंने गेहूं बोया था, ताकि पशुओं के चारे और बेटी की शादी का इंतजाम हो सके। छह जुलाई को बेटी की शादी है। अरमान थे कि धूमधाम से करेंगे, लेकिन कुदरत ने सब बर्बाद कर दिया। अब तो बस यही दुआ है कि बेटी के हाथ कैसे भी पीले हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed