सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   State GST Raids Road Construction Company's Office; Documents Seized

Hathras News: सड़क निर्माण कंपनी के दफ्तर पर राज्य जीएसटी का छापा, दस्तावेज जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 15 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
State GST Raids Road Construction Company's Office; Documents Seized
सिकंदराराऊ के राधा नगर स्थित कंपनी के कार्यालय के बाहर लगा बैनर। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) मथुरा की टीम ने सड़क निर्माण से जुड़ी बृज गोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के सिकंदराराऊ स्थित कार्यालय पर छापा मारकर महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। यह कार्रवाई जीएसटी भुगतान में अचानक आई कमी और ऑनलाइन जांच में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर की गई।
Trending Videos





एसआईबी मथुरा के संयुक्त आयुक्त अनिल कुमार कनौजिया के निर्देश पर उपायुक्त दीपक कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। कंपनी ने एनएच-34 परियोजना के अंतर्गत अलीगढ़ रोड पर गांव नानऊ से एटा जिले के भदुआ तक सड़क निर्माण का कार्य किया था। निर्माण कार्य के दौरान कंपनी ने गांव बिलार के निकट अपना कार्यालय स्थापित किया था, जबकि वर्तमान में उसका संचालन सिकंदराराऊ के राधा नगर स्थित कार्यालय से किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूत्रों के अनुसार फर्म का पंजीयन कुछ वर्ष पूर्व किसी अन्य जनपद से स्थानांतरित होकर हाथरस में कराया गया था। हाल के महीनों में कंपनी द्वारा जमा किए जाने वाले जीएसटी में अचानक कमी दर्ज होने पर विभाग की निगरानी प्रणाली ने इसे चिह्नित किया। ऑनलाइन जांच के दौरान कुछ विसंगतियां मिलने के बाद विभाग ने बृहस्पतिवार को आईएनएस-01 जारी कर विशेष जांच शुरू की।



इस क्रम में राज्य जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा की टीम ने सिकंदराराऊ स्थित कार्यालय पर पहुंचकर दस्तावेजों की गहन जांच की और कई जरूरी अभिलेख जब्त किए। प्रारंभिक जांच में अलीगढ़ जनपद के कुछ अन्य स्थानों से भी जुड़े सुराग मिलने की बात सामने आई है, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



संयुक्त आयुक्त एसआईबी मथुरा ने बताया कि दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही कर देनदारी और संभावित अनियमितताओं की स्पष्ट स्थिति सामने आएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आवश्यकतानुसार आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed