{"_id":"69c2f1f3ace80bd74f0d32a6","slug":"students-set-up-stalls-related-to-employment-skills-hathras-news-c-56-1-sali1016-146290-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विद्यार्थियों ने लगाए रोजगार-कौशल से संबंधित स्टाॅल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विद्यार्थियों ने लगाए रोजगार-कौशल से संबंधित स्टाॅल
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
पीएम श्रीविद्यालय में कॅरिअर गाइडेंस व प्रोजेक्ट मेले का शुभारंभ करतीं शिक्षिकाएं। स्रोत : स्वय
- फोटो : Self
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बरौस स्थित पीएम श्री संविलियन विद्यालय में मंगलवार को वार्षिकोत्सव, कॅरिअर गाइडेंस एवं प्रोजेक्ट बेस्ड मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रोजगार व कौशल से संबंधित स्टॉल लगाए।
शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी पूनम चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रोजेक्ट बेस्ड मेले में विद्यार्थियों ने रोजगार एवं कौशल से संबंधित स्टॉल्स लगाकर अपने नवाचार और समझ का प्रदर्शन किया। एआरपी लक्ष्मण सिंह, कृष्णकांत, गौरव गौतम एवं देवेंद्र चौधरी ने विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें रोजगार के अवसरों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
खंड शिक्षाधिकारी पूनम चौधरी ने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए बेटियों को शिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक ललिता कुशवाहा, शशि सिंह, लालाराम, सचिन सोनी, लखपति सिंह, विजय लक्ष्मी, ग्राम प्रधान राकेश कुमार, दिनेशचंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
Trending Videos