सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teachers sent postcards to the President and Prime Minister

Hathras News: शिक्षकों ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers sent postcards to the President and Prime Minister
टीईटी मु​क्ति अ​भियान के तहत पोस्ट कार्ड भेजते ​शिक्षक। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर जिले में टीईटी मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को तीसरे दिन भी शिक्षक-कर्मचारियों ने पोस्टकार्ड भेजकर विरोध जताया। शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और मुख्य न्यायाधीश के नाम संबोधित पत्रों के माध्यम से टीईटी से मुक्त रखने की मांग की।
Trending Videos




महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2011 और उससे पहले जिन शिक्षकों की भर्ती हुई, उन्होंने उस समय निर्धारित सभी योग्यताएं पूरी की थीं। ऐसे में 20 से 30 वर्ष की सेवा के बाद टीईटी लागू करना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने इसे शिक्षकों के साथ अन्याय बताया। अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षकों ने पोस्टकार्ड लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अटेवा जिला संरक्षक रैदास के निर्देशन में डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम में तैनात शिक्षक-कर्मचारियों ने भी सरकार से टीईटी से मुक्ति देने की मांग की। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चौधरी ने विद्यालय स्टाफ मृदुल शर्मा, अनिल गौतम और विनोद शर्मा के साथ पोस्टकार्ड लिखकर विरोध दर्ज कराया।



शिक्षिका अर्चना कुमारी ने भी अपने स्टाफ के साथ प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र भेजते हुए कहा कि भर्ती के समय निर्धारित योग्यता पूरी करने के बाद वर्षों की सेवा के उपरांत नई शर्त जोड़ना उचित नहीं है।



अटेवा जिला महामंत्री रविकांत वर्मा ने अधिक से अधिक शिक्षकों से अभियान में शामिल होने की अपील की। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री तरुण शर्मा ने शिक्षकों से ज्यादा से ज्यादा पत्र लिखकर आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया। एटेवा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद चंदेल ने कहा कि आंदोलन लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed