फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   teenager started chewing and licking the dead snake

सब देखकर रह गए दंग: सड़क किनारे पड़े मरे हुए सांप को चबाने और चाटने लगा किशोर, परिजन बच्चे को ले गए अस्पताल

Sat, 18 Jul 2026 09:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 18 Jul 2026 09:33 PM IST
सार

एक बच्चे ने मरे हुए सांप को उठाया और दांत से चबाने लगा, फिर उसको चाटने लगा। ऐसा देखकर सब दंग रह गए। परिजनों को डर सताने लगा कि बच्चे ने मरा सांप चबा लिया, कुछ हो न जाए। परिजन उसे अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
teenager started chewing and licking the dead snake
बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन - फोटो : एआई

विस्तार

सहपऊ क्षेत्र के एक गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। मानसिक रूप से अस्वस्थ 12 वर्षीय किशोर ने सड़क किनारे पड़े मरे हुए सांप को उठाकर दांतों से चबाना शुरू कर दिया और उसे चाटने लगा। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग दंग रह गए। 

विज्ञापन


बेटे की हरकत की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए। उसकी मां उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचीं। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एहतियातन उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
विज्ञापन


किशोर की मां ने बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है और नासमझी में उसने यह हरकत कर दी। उन्हें आशंका थी कि कहीं सांप जहरीला न हो, इसलिए बिना देर किए उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक के अनुसार समय पर उपचार मिलने से किशोर की हालत में सुधार हुआ। स्वास्थ्य स्थिर होने पर उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed