सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tempo and canter collide, eight people injured

Hathras Accident: लोडर टेंपो में गैस टैंकर ने पीछे से मारी टक्कर, हादसे में आठ लोग घायल

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 23 Feb 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
सार

खेत में आलू की खोदाई कर लौट रहे 20 लोग टेंपो मे सवार थे। टैंकर ने पीछे से टैंपो में टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गया। दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए।

Tempo and canter collide, eight people injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस के आगरा-अलीगढ़ रोड पर हतीसा पुल के निकट 22 फरवरी रात लोडर टेंपो में गैस टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। टेंपो में करीब 20 लोग सवार थे। ये सभी खेत में आलू की खोदाई कर लौट रहे थे। जबरदस्त टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

Trending Videos


हादसे में एक बाइक सवार भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गया। मौके पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी आ गई। हादसे में मैक्स चालक लवकुश निवासी मीतई के अलावा चंचल व संध्या निवासी नगला भोजा कोतवाली सदर गंभीर रूप से घायल हुए। इन्हें जिला अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा बाइक सवार नंदकिशोर निवासी असरोई घायल हो गए। नंदकिशोर को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। इनके अतिरिक्त टेंपो सवार चार लोग और घायल हुए, जिन्हें हल्की चोटें थीं। अपराध निरीक्षक आदित्य शंकर तिवारी ने बताया कि मामले में विधिवत कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed