{"_id":"69826476e5d6baf3b10f1300","slug":"the-elderly-man-alleged-that-80000-rupees-were-withdrawn-from-his-account-hathras-news-c-56-1-hts1004-144117-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बुजुर्ग ने लगाया खाते से 80 हजार निकालने आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बुजुर्ग ने लगाया खाते से 80 हजार निकालने आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नगला बरी पट्टी देवरी के एक बुजुर्ग महात्मा ने खाते से 80 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत कोतवाली में की है।
पीड़ित सुजान बाबा ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हो गई थी। पड़ोस में रहने वाला युवक उन्हें दवा दिलवाने के लिए पुरदिलनगर ले गया था। चिकित्सक के पास पहुंचने से पहले उसने टिक्की खिलाई थी। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। चिकित्सक को दिखाने के लिए युवक ने रुपये मांगे तो उन्होंने ग्रामीण बैंक के खाते से रुपये निकालने की बात कही।
सुजान का आरोप है कि युवक उन्हें बैंक ले गया और धोखधड़ी से 80 हजार रुपये निकाल लिए, जबकि केवल चिकित्सक को दिखाने व दवा के लिए रुपये निकालने की बात हुई थी। इस बात की जानकारी उन्हें बाद में पासबुक देखकर हुई।
तब से वे लगातार रुपये मांग रहे थे। सुजान का आरोप है कि दो फरवरी को आरोपी व उसके परिजनों ने रुपये मांगने पर धमकाया तथा मारपीट कर दी। एसएचओ गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है। संवाद
महिला को झांसा दे आभूषण उतरवाए
हाथरस। सासनी गेट चौराहा के पास मंगलवार की दोपहर दो शातिर ठगों ने महिला को झांसे में लेकर आभूषण उतरवा लिए। चंदपा के गांव खेड़ा परसौली की रहने वालीं पुष्पा देवी गांव से एक रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने के लिए निकलीं थीं। उन्हें रेलवे स्टेशन जाना था। यहां रेलवे फाटक पर गोपेश्वर मंदिर के पास दो युवकों ने उनको रोक लिया और एक चिकित्सक का पता पूछने लगे। इतने में ही युवकों ने महिला को बातों में उलझा लिया और झांसे में लेकर कानों के कुंडल, अंगूठी और मंगलसूत्र उतरवा लिए। इसके बाद वे चकमा देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। शहर कोतवाल सतेंद्र राघव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
Trending Videos