{"_id":"698264e0f93b8eb754013adc","slug":"the-village-development-officers-salary-has-been-withheld-after-a-show-cause-notice-was-issued-hathras-news-c-56-1-sali1016-144103-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कारण बताओ नोटिस देकर ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कारण बताओ नोटिस देकर ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोका
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ पीएन दीक्षित ने विकासखंड सासनी की ग्राम पंचायत ममौता कलां स्थित पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। सचिवालय की व्यवस्थाएं अत्यंत खराब पाई गईं। सीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर फरवरी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
पंचायत सचिवालय की बाहरी दीवार पर कर्मचारियों के नाम अंकित नहीं थे, जबकि ग्राम पंचायत सचिव लगभग तीन वर्षों से तैनात हैं। सचिवालय के कक्षों में फर्नीचर नहीं था। बैठक कक्ष में कुछ कुर्सियां और एक मेज ही मिली।
कंप्यूटर कक्ष में कंप्यूटर तो मिला, लेकिन वह कपड़े से ढका था। पुस्तकालय कक्ष में गंदगी मिली। पुरुष एवं महिला शौचालय भी साफ नहीं पाए गए। सचिवालय की दीवारों में सीलन थी और लंबे समय से रंगाई-पुताई नहीं कराई गई थी।
सचिवालय के बाहर खड़ंजा एवं नाली निर्माण कार्य प्रगति पर मिला। निरीक्षण के समय ग्राम विकास अधिकारी के पास कोई अभिलेख नहीं थे। वे किसी भी योजना की जानकारी नहीं दे सके।
इस मौके पर एसडीएम सासनी नीरज शर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार वर्मा, अवर अभियंता सचिन, ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार, लेखपाल बलवीर सिंह, रोजगार सेवक तेजेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
Trending Videos