{"_id":"69e004ad013d611ef60eb042","slug":"the-police-are-scouring-every-nook-and-cranny-from-delhi-to-prayagraj-hathras-news-c-56-1-hts1004-147234-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दिल्ली से लेकर प्रयागराज तक खाक छान रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दिल्ली से लेकर प्रयागराज तक खाक छान रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
विज्ञापन
स्थानीय न्यायालय में आत्मसमर्पण करने में विफल हुए हत्याकांड में वांछित कमल व गौरव पुलिस से बचने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि वे अन्य जिले की कोर्ट में हाजिर हो सकते हैं या फिर नाटकीय ढंग से कहीं और गिरफ्तार हो सकते हैं। इस आशंका के चलते पुलिस दिल्ली एनसीआर से लेकर प्रयागराज तक के हरसंभव ठिकाने पर दोनों की तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि प्रॉपर्टी के विवाद में छह अप्रैल की रात को वेदप्रकाश उर्फ सोनू की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस गिरोह के 10 सदस्यों को जेल भेज चुकी है, जिनमें से छह मुठभेड़ में घायल हुए हैं। घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी दोनों भाई कमल व गौरव निवासी दिल्ली वाला चौक अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
सर्विलांस व इंटेलीजेंस टीम के हाथ भी कोई सुराग नहीं है। उनके करीबियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है, लेकिन कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है। कमल व गौरव के साथ प्रॉपर्टी व अन्य कामों में साझेदारों पर भी पुलिस की नजर है। हाथरस के अलावा आसपास के जिलों में भी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे उनकी लोकेशन की जानकारी मिल सके।
Trending Videos