{"_id":"6a526b771ebc9036b50b3df2","slug":"three-accused-including-a-woman-arrested-in-theft-case-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छीतूपुर चोरी का किया खुलासा, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छीतूपुर चोरी का किया खुलासा, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद
Sat, 11 Jul 2026 09:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 11 Jul 2026 09:43 PM IST
सार
संदिग्धों की चेकिंग के दौरान एक महिला समेत तीन चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से पांच जोड़ी चांदी की पायजेब, दो बच्चा करधनी, सोने की तीन अंगूठियां और 33,300 रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
चोरी के आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसायन कोतवाली पुलिस ने छीतूपुर गांव में बीती 7 मई को हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजेश निवासी जहांगीरपुर कोडरा, योगेश निवासी छीतूपुर और एक महिला शामिल है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से पांच जोड़ी चांदी की पायजेब, दो बच्चा करधनी, सोने की तीन अंगूठियां और 33,300 रुपये नकद बरामद किए हैं। पीड़ित महावीर सिंह ने सात मई को अपने घर से नकदी और आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
चोरी के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी। संदिग्धों की चेकिंग के दौरान नगला रति के पास से इन आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने चोरी के सामान और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन